NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स?
    अगली खबर
    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स?
    जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स

    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 11, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के स्टारकिड्स की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। मनोरंजन जगत के सितारों की तरह उनके बच्चों की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी होती है।

    यहां तक कि स्टारकिड्स की एक झलक पाने के लिए फैंस लालायित रहते हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-मोटी बात को प्रशंसक फॉलो करते हैं।

    बहुत कम लोगों को स्टारकिड्स की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी होगी।

    आइए गौर फरमाते हैं कि बॉलीवुड के स्टारकिड्स कितने पढ़े-लिखे हैं।

    #1

    आर्यन खान

    पिछले साल क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान चर्चा में आए थे। हाल में मामले में उन्हें क्लीन चिट मिली है।

    शाहरुख ने एक बार कहा था कि आर्यन को एक्टिंग में रुचि नहीं है। हाल में खबर आई थी कि वह एक लेखक के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

    उन्होंने लंदन के सेवनोक्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

    #2

    खुशी कपूर

    मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर काफी ग्लैमर्स दिखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    खुशी ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। वह वर्तमान में न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

    उनकी बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी।

    #3

    जुनैद खान

    ऐसी चर्चा है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान 'महाराजा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं।

    जुनैद और इरा खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की संतान हैं।

    खबरों की मानें तो जुनैद ने यूनिवर्सिटी ऑफ लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री ली है।

    उन्होंने थिएटर की पढ़ाई भी की है। उन्होंने थिएटर का प्रशिक्षण देश के प्रतिष्ठिति गुरु वेणु जी से प्राप्त किया है।

    #4

    अहान शेट्टी

    अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने पिछले साल 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखा है। उनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

    बहुत कम लोगों को अहान के शैक्षणिक योग्यता के बारे में पता होगा। रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अहान ने अमेरिका से एक्टिंग और फिल्ममेकिंग का कोर्स पूरा किया।

    वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाना चाहते हैं।

    #5

    नव्या नवेली नंदा

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। 24 वर्षीया नव्या अपने पापा का बिजनेस संभाल रही हैं।

    उनका नाम अक्सर अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जुड़ता रहा है।

    नव्या ने अपनी स्कूली शिक्षा लंदन के सेवनोक्स हाई स्कूल से पूरी की है। उन्होंने प्रतिष्ठित फोर्डहैम यूनिवर्सिटी से 2020 में डिजिटल टेक्नोलॉजी और UX डिजाइन में अपना ग्रेजुएशन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    खुशी कपूर
    नव्या नवेली

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव
    सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर  सामंथा रुथ प्रभु
    विराट कोहली द्वारा घरेलू टेस्ट मैचों में खेली गई कुछ यादगार पारियां विराट कोहली
    तुर्की के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की भारत सरकार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल बॉलीवुड समाचार
    रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं हॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं बॉलीवुड समाचार
    अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    महेश भट्ट ने 'दस्तक' के सेट पर मुझे अपमानित किया- सुष्मिता सेन सेलिब्रिटी गॉसिप
    कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन के आरोप में अमेरिकी प्रमोटर ने किया कपिल शर्मा के खिलाफ केस कनाडा
    'मेरी पत्नी का रीमेक' में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर अर्जुन कपूर
    पश्चिम के प्रभाव से नहीं बन रहीं मसाला फैमिली एंटरटेनर फिल्में- वरुण धवन सेलिब्रिटी गॉसिप

    खुशी कपूर

    बोनी कपूर के घर स्टाफ के दो लोग और मिले कोरोना पॉजीटिव, परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    खुशी कपूर भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, बोनी कपूर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    जान्हवी के बाद अब खुशी रखेंगी बॉलीवुड में कदम, बोनी कपूर ने दी जानकारी मनोरंजन
    नई मां श्रीदेवी का नाम लेकर अर्जुन को चिढ़ाते थे दोस्त, अभिनेता ने साझा किया दर्द श्रीदेवी

    नव्या नवेली

    अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों में नहीं बनाएंगी करियर, फैमिली बिजनेस में बढ़ाएंगी हाथ बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025