अरुणा ईरानी ने पति को खोने के बाद की काम पर वापसी, भावुक होकर कहा ये
क्या है खबर?
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति, फिल्म निर्माता कुकू कोहली का हाल ही में 77 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के 2 महीने बाद, अरुणा ने बताया है कि उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया है। साथ ही, उन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए अपने फैंस का आभार भी व्यक्त किया है।
धन्यवाद
अरुणा ने फैंस को कहा धन्यवाद
अरुणा ने एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कुकू के निधन के बाद मिले प्यार के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा, "कुकू जी के निधन के बाद, आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए मैं सच में बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मुश्किल समय में आप लोग मेरे साथ खड़े रहे।"
कुकू की यादगार फिल्मों में 'सुहाग', 'हकीकत', 'कोहराम' और 'अनाड़ी नंबर 1' शामिल हैं।
निधन
कब हुआ था कुकू का निधन?
अरुणा ने आगे कहा, "आपके इसी प्यार और समर्थन की वजह से ही मैं आज आपके सामने खड़ी हूं और फिर से अपना काम शुरू कर पा रही हूं। आशा करती हूं कि आप सब, मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी तरह मेरे साथ रहेंगे।"
फिल्म 'फूल और कांटे' से अजय देवगन को लॉन्च करने के लिए मशहूर कुकू का 77 साल की उम्र में 25 अगस्त, 2026 को निधन हो गया था।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Aruna Irani thanks fans, ready to work again after Kuku Kohli's death
— NationPress (@np_nationpress) October 19, 2026
Veteran actor Aruna Irani thanks fans for their support after husband Kuku Kohli's death in August 2026, saying their love helped her find the strength to resume work.https://t.co/wdNRSzARjA pic.twitter.com/DPeQiTYYnO