Loading...
'रामायण' से राजा दशरथ के अवतार में अरुण गोविल की पहली झलक आई, कर देगी मंत्रमुग्ध
'रामायण' से अरुण गोविल की पहली झलक आई

'रामायण' से राजा दशरथ के अवतार में अरुण गोविल की पहली झलक आई, कर देगी मंत्रमुग्ध

Oct 07, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: भाग 1' से अरुण गोविल का पहला पोस्टर आ गया है। इस पौराणिक महाकाव्य में वह 'भगवान श्रीराम' के पिता 'राजा दशरथ' का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में उनका भव्य लुक देखने को मिला है, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपनी रिलीज से अब ज्यादा दूर नहीं है। इसका ट्रेलर पहले ही आ चुका है, जिसने लोगों को खूब उत्साहित किया हुआ है।

पोस्टर

राजसी लुक और हाव-भाव में छाए अरुण

पोस्टर में अरुण एक विशाल और कलात्मक सोने के सिंहासन पर बैठे हैं, जो अयोध्या के महाराजा की सत्ता, ऐश्वर्य और अधिकार को दर्शाता है। उनके चेहरे पर एक गंभीर, शांत और गहराई से भरा भाव मौजूद है।

पारंपरिक रेशमी धोती और अंगवस्त्र में उनका शाही अंदाज देखने लायक है।

कैप्शन में लिखा है, 'उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम का जीवंत चित्रण किया था। अब वे अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT

रिलीज

दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

निर्माताओं ने पोस्टर के सबसे नीचे बड़े अक्षरों में "दिवाली, 2026 वर्ल्डवाइड" लिखा है, जो यह पुष्टि करता है कि फिल्म का यह पहला भाग दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों और IMAX फॉर्मेट में रिलीज होगा।

इसमें रणबीर के अलावा, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे मौजूद हैं।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने अपनी कंपनी ग्लोबल प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया है।

ADVERTISEMENT