अभिषेक सक्सेना की फिल्म 'बंदा सिंह' में मेहर विज के साथ दिखेंगे अरशद वारसी
क्या है खबर?
अरशद वारसी को बॉलीवुड में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अपने दमदार अभिनय और कॉमेडी की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं।
सोशल मीडिया पर भी उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उनके खाते में एक नई फिल्म का नाम जुड़ गया है।
अरशद अभिषेक सक्सेना की फिल्म 'बंदा सिंह' में अभिनेत्री मेहर विज के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने एक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा की है।
शूटिंग
नवंबर के मध्य में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'फर्स्ट लुक जारी हो गया। अरशद और मेहर फिल्म 'बंदा सिंह' में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना और निर्माण मनीष मिश्रा करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर के मध्य में शुरू होगी।'
फिल्म एक सच्ची घटना पर केंद्रित है, जो उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तरण आदर्श का ट्विटर पोस्ट
ARSHAD WARSI - MEHER VIJ IN 'BANDA SINGH': FIRST LOOK LAUNCHED... #ArshadWarsi and #MeherVij to star in #BandaSingh... Filming starts mid-November 2021... Directed by #AbhishekSaxena... Produced by #ManishMishra [#SeamlessProductionsLLP]... #FirstLook poster... pic.twitter.com/vFZHeOP4uc
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 25, 2021
इंस्टाग्राम पोस्ट
मेहर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया फर्स्ट लुक
फिल्म में अरशद एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। पोस्टर में कंधे पर कुदाल और माथे पर पगड़ी बांधे हुए अशरद खूब जंच रहे हैं। मेहर ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
मेहर और अरशद दोनों काले लिबाज में नजर आए हैं।
मेहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'नई यात्रा की शुरुआत करने के लिए उत्साहित और आभारी हूं। पेश है 'बंदा सिंह' का आधिकारिक पोस्टर।'
बयान
मुझे स्क्रिप्ट से प्यार हो गया- अरशद
इस फिल्म को मनीष के सीमलेस प्रोडक्शंस LLP और अभिषेक के बैनर अम्बी अभी प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म को शाहीन इकबाल ने लिखा है।
इसकी पटकथा शाहीन और अभिषेक सक्सेना ने मिलकर लिखी है। फिल्म को लेकर अरशद ने अपना अनुभव साझा किया है।
उन्होंने कहा, "मुझे स्क्रिप्ट से प्यार हो गया। मुझे यकीन है कि आप सभी को इस फिल्म से प्यार हो जाएगा।" निर्देशक अभिषेक ने भी फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त किया है।
जानकारी
अभिषेक ने इन फिल्मों का किया निर्देशन
अभिषेक ने इससे पहले फिल्म 'फुल्लू' का निर्देशन किया है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें शारिब हाशमी नजर आए थे। उन्होंने 2020 में आई फिल्म 'सरोज का रिश्ता' का भी निर्देशन किया है।
वर्कफ्रंट
अरशद और मेहर की आगामी फिल्में
अरशद कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई 3' में नजर आ सकते हैं। वह उमेश शुक्ला की फिल्म 'नमूने' में भी दिखेंगे।
इसके अलावा उन्हें अमिताभ बच्चन अभिनती फिल्म 'आंखे 2' में देखा जाएगा। वह अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगे।
मेहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कमल पांडे की फिल्म 'जहां चार यार' में दिखेंगी। फिल्म में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी दिखेंगी।