NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म
    अगली खबर
    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म

    खुशखबरी! अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jul 18, 2019
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं।

    अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। गैब्रिएला ने बच्चे को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में जन्म दिया।

    गैब्रिएला और अर्जुन का यह पहला बच्चा है।

    अर्जुन लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंडके साथ लिव-इन में रह रहे हैं।

    खबर की पुष्टि डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि ने की।

    निधि दत्ता ने कपल को ट्विटर पर बधाई दी।

    बयान

    निधि ने ट्विटर में अर्जुन को दी बधाई

    निधि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कपल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'अर्जुन रामपाल, बच्चे के आगमन पर आपको बहुत-बहुत बधाई।' निधि ने अपने ट्विटर पोस्ट में आगे लिखा, 'ईश्वर आपको सुखी रखे।'

    ट्विटर पोस्ट

    निधि दत्ता का ट्वीट

    Congratulations @rampalarjun on the arrival of your bundle of joy! God bless! ❤️ pic.twitter.com/vWsPGMfLGY

    — Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) July 18, 2019

    खुलासा

    अप्रैल में अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की थी अनाउंस

    जानकारी दे दें कि अर्जुन और गैब्रिएला दोनों ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर एक ही तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, दोनों के कैप्शन अलग-अलग थे।

    अर्जुन ने लिखा था, 'तुम्हें पाकर खुश हूं। और फिर से नई शुरुआत करने के लिए... शुक्रिया बेबी इस बच्चे के लिए।'

    वहीं गैब्रिएला ने पोस्ट में अर्जुन का आभार व्यक्त करते हुए लिखा था, 'तुम दोनों को पाकर आभारी हूं। तुमसे मिलने का इंतजार काफी मुश्किल हो रहा है।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    फिर से नई शुरुआत और बच्चे के लिए शुक्रिया- अर्जुन

    Blessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽

    A post shared by rampal72 on Apr 23, 2019 at 9:38am PDT

    बच्चे

    पहली शादी से अर्जुन की दो बेटियां

    बता दें अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और मॉडल जेसिका मेहर से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां, माहिका और माइरा हैं।

    शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लिया। अर्जुन-जेसिका का तलाक पिछले साल ही हुआ था।

    अर्जुन-मेहर ने ऑफिशयल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। मेहर, 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं।

    तलाक के बाद से ही लगातार अर्जुन, गैब्रिएला के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे।

    परिचय

    कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएडस?

    बता दें कि गैब्रिएला, साउथ अफ्रीकन मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह फॉर हिम मैगजीन (FHM) द्वारा दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं।

    उन्होंने 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, उन्होंने 2016 में तेलुगू फिल्म 'ओपिरी' में कैमियो रोल भी किया था।

    गैब्रिएला, साल 2009 में IPL के दौरान कई कंट्रोवर्सी में भी घिरी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन रामपाल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    पहली बार साथ काम करेेंगे ऋतिक और दीपिका, इस फिल्म में आएंगे नजर! दीपिका पादुकोण
    'नच बलिए 9' से वीडियो लीक, एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात करते दिखे सलमान मनोरंजन
    अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में होंगे अक्षय कुमार, जल्द शुरू होगी शूटिंग अक्षय कुमार
    'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद थी दीपिका, जानें इन फिल्मों के लिए कौन थी फर्स्ट च्वॉइस दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    पत्रकारों ने किया कंगना को बायकॉट करने का फैसला, जानें क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फोर्ब्स हाईऐस्ट पेड एंटरटेनर्स लिस्ट: टॉप-100 में सिर्फ एक बॉलीवुड अभिनेता, पहले स्थान पर टेलर स्विफ्ट हॉलीवुड समाचार
    ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम के बाद सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना इनरवियर ब्रांड बॉलीवुड समाचार
    पत्रकार से विवाद पर आया कंगना का वीडियो, कहा- 'नहीं मांगूगी माफी, प्लीज मुझे बैन करो' बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन रामपाल

    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025