Page Loader
अर्जुन कपूर ने माना जिंदगी में स्पेशल हैं मलाइका अरोड़ा, शादी पर कहा ये

अर्जुन कपूर ने माना जिंदगी में स्पेशल हैं मलाइका अरोड़ा, शादी पर कहा ये

Apr 25, 2019
02:19 pm

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें जोरों पर हैं। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों अप्रैल में शादी करेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये जोड़ा जून में सात फेरे लेने वाला है। इन खबरों पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

रिएक्शन

अर्जुन ने कहा ये

हाल ही में DNA को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। वह अभी सिर्फ 33 साल के हैं और अपनी शादी के विषय में बात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह शादी कर रहे होते तो लोगों को अपने आप ही पता चल जाता। क्योंकि आज के समय में किसी भी बिंदु पर कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है।

रिश्ता

मलाइका हैं जिंदगी में खास- अर्जुन

इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने माना कि मलाइका उनकी जिंदगी में एक खास जगह रखती हैं। अफवाहों के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि अफवाह नुकसान पहुंचाती है। अर्जुन ने कहा कि हर बार अफवाहों का जवाब देना अच्छा नहीं लगता है। मीडिया अपना काम कर रही है। लोग गॉसिप पढ़ रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें बस अपना काम करना है और एक्टिंग पर फोकस करना है

बयान

'कॉफी व‍िद करण' में मलाइका ने की थी अपनी फीलिंग्स शेयर

इसके पहले 'कॉफी विद करण' में मलाइका और अर्जुन, दोनों अपने रिश्ते को लेकर हिंट दे चुके हैं। मलाइका ने कहा था, "मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर का परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगता है।" दरअसल, एपिसोड में करण ने पूछा था कि इस बार सीज़न में किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है? इसी के जवाब में मलाइका ने अर्जुन को बेस्ट बताया था। वहीं, इसी शो में अर्जुन ने खुलासा किया था कि वह सिंगल नहीं हैं।

प्रोजेक्ट्स

इस साल इन फिल्मों में आने वाले हैं नज़र

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' है। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अर्जुन के साथ अमृता पुरी अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा अर्जुन, 'पानीपत' में भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई देंगी।