NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा
    मनोरंजन

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 30, 2022, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर निकाली भड़ास

    आज अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। पिंकविला ने अपने सूत्र के माध्यम से बताया था कि मलाइका प्रेग्नेंट हो गई हैं। इस न्यूज पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्तों को अक्टूबर में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। इसी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अर्जुन ने इसे अफवाह बताया और इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना- अर्जुन

    अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस खबर को शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह सबसे निचला स्तर है, जहां तक कोई गिर सकता है। इस तरह की फालतू की खबरें चलाना बेहद अनैतिक और असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार इस तरह की खबरें लगातार चला रहे हैं और बच जा रहे हैं, क्योंकि हम इसे नजरअंदाज करते आ रहे हैं। ये ठीक नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।'

    हाल में शादी को लेकर फैली थी ये अफवाह

    10 नवंबर को मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मैंने हां कर दिया है।' इसके बाद कुछ लोगों ने सोचा कि अर्जुन से शादी करने को लेकर अभिनेत्री ने हामी भर दी। इसके बाद मलाइक ने भी इस गलतफहमी को दूर किया। उन्होंने एक नया पोस्ट कर प्रशंसकों को बताया था कि उन्होंने अपने डिज्नी+ हॉटस्टार के शो के लिए हां कहा।

    कैसे हुआ अर्जुन और मलाइका में प्यार?

    रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन इस पर कपल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। अर्जुन ने पहले मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर और अमृता अरोड़ा से बातचीत बढ़ाई। साथ में छुट्टी पर जाने लगे। इस दौरान मलाइका भी साथ में होती थीं। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

    टूट चुकी है मलाइका की पहली शादी

    1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तभी बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले अर्जुन का नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ चुका था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अर्जुन फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से हुए संतान हैं। मोना से बोनी को दो बच्चे हुए, जिनमें बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला कपूर हैं। अर्जुन ने 2012 में 'इश्कजादे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर
    मलाइका अरोड़ा

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    इंस्टाग्राम

    डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होगी वापसी, अकाउंट्स बहाल करेगी मेटा डोनाल्ड ट्रंप
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टेलीविजन मनोरंजन
    मेटा पेश करेगी नया फीचर, एक साथ बदल सकेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की सेटिंग्स मेटा
    इंस्टाग्राम ने पेश किया क्वाइट मोड, जानें क्यों है खास सोशल मीडिया

    अर्जुन कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'कुत्ते' का बुरा हाल, पहले वीकेंड कमाए 'वारिसु' के हिंदी वर्जन से भी कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट सारा अली खान
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन तब्बू
    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली? तब्बू

    मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा से तुलना पर नाराज नोरा फतेही, बोलीं- यह मेरे लिए अपमानजनक है नोरा फतेही
    मलाइका अरोड़ा का अपनी मैनेजर पर फूटा गुस्सा, खुद कार स्टंट करने की दी सलाह बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा बलेनसिआगा के कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हुईं, जानिए क्या है विवाद सेलिब्रिटी गॉसिप
    आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर जारी, जयदीप से भिड़ते दिखे अभिनेता आयुष्मान खुराना

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023