Page Loader
मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, खान परिवार भी आया नजर
मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, खान परिवार भी आया नजर

Sep 11, 2024
05:08 pm

क्या है खबर?

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बुधवार छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरा अरोड़ा परिवार सदमे में है, वहीं मलाइका के साथ दुख में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर उनसे मिलने पहुंचे, वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान और सोहेल खान भी मलाइका और उनके परिवार का ढाढ़स बांधने उनके पास पहुंचे।

वीडियो

वायरल हो रहा अर्जुन का वीडियो

मलाइका के पिता के निधन की खबर सुनते ही उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन दुख की घड़ी में उन्हें संभालने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन, मलाइका के माता-पिता के घर के नीचे खड़े हुए दिख रहे हैं। उधर सलीम, सलमा खान, अलविरा खान, अरबाज खान और सोहेल खान को भी मलाइका के पिता के घर देखा गया। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर और सैफ अली खान भी मलाइका से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ट्विटर पोस्ट

खान परिवार भी दिखा