NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?
    क्या अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?
    1/7
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    क्या अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Mar 02, 2019
    04:51 pm
    क्या अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में अर्जुन ने कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं, वहीं मलाइका ने भी इसी शो में अर्जुन को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं। अब इस कपल को लेकर खबरें हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी क्रिश्चियन परंपरा से चर्च में होगी।

    2/7

    अप्रैल में कर सकते हैं शादी

    डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है। शादी का कार्यक्रम अप्रैल में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 'मलाइका और अर्जुन क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ चर्च में शादी करने वाले है। इस शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा जाएगा। इस वेड‍िंग में फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।' गौरतलब है कि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी क्रिश्चियन परंपरा से ही शादी रचाई थी।

    3/7

    हर तरह से अर्जुन हैं पसंद

    मलाइका, अर्जुन संग अपने र‍िलेशन पर हमेशा चुप्पी बनाए रखती हैं। लेकिन पहली बार हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी व‍िद करण' में मलाइका ने अर्जुन को लेकर बात की। दरअसल, करण ने पूछा था कि इस बार सीज़न में किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है? मलाइका ने बिना किसी झिझक के तपाक से कहा, 'मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर का परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगता है।'

    4/7

    कॉफी विद करण का प्रोमो

    This is it! The culmination of all the fun moments of the entire season - the prestigious #KoffeeAwards. #KoffeeWithKaran @MallikaDua @thevirdas @KirronKherBJP #MalaikaArora pic.twitter.com/ZxrErKTVGp

    — Star World (@StarWorldIndia) February 24, 2019
    5/7

    करण ने मलाइका की शादी को लेकर दिया था संकेत

    अपने टॉक शो में करण भी मलाइका की शादी को लेकर संकेत दे चुके हैं। दरअसल, मलाइका ने शो के एक एपिसोड में स्पेशल अपीरियंस दी थी। इसमें मलाइका के साथ आमिर खान भी नज़र आए थे। शो के दौरान मलाइका, आमिर और करण का हाथ पकड़ कर नीचे आ रही थीं। तब करण ने कमेंट करते हुए कहा था, ऐसा ही एक दिन तुम्हारी ज़िंदगी में भी जल्द आने वाला है। करण का तात्पर्य उस समय शादी से था।

    6/7

    मलाइका की होगी ये दूसरी शादी

    बता दें कि अगर मलाइका-अर्जुन की शादी की रिपोर्ट सही साबित होती हैं तो यह मलाइका की दूसरी शादी होगी। मलाइका ने इससे पहले अरबाज़ खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। मई 2017 में अरबाज और मलाइका ने तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है।

    7/7

    आकाश-श्लोका के प्री वेडिंग बैश में शामिल हुए अर्जुन- मलाइका

    फिलहाल अर्जुन-मलाइका, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग बैश के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए हैं। इस सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर
    मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    #BirthdaySpecial: रॉयल कारों के शौकीन हैं टाइगर, जानिए कितनी है कुल संपत्ति मनोरंजन
    वतन वापसी पर विंग कमांडर का बॉलीवुड ने किया 'अभिनंदन', यूं किया स्वागत दीपिका पादुकोण
    टाइगर श्रॉफ हर रोज़ करते हैं अलग-अलग एक्सरसाइज, जन्मदिन पर जानें उनकी फिटनेस का राज स्वास्थ्य
    बंटवारे के दौरान खुद को मृत दिखाकर मां ने बचाई थी मेरी जान- फिल्ममेकर शेखर कपूर हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    मार्च में नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज़, ज़रूर देखें नेटफ्लिक्स
    यौन शोषण के आरोपी आलोक नाथ #MeToo पर आधारित फिल्म में निभाएंगे जज की भूमिका बॉलीवुड समाचार
    45 साल की उम्र में भी फिट हैं ऋतिक रोशन, जानें उनकी डाइट और एक्सरसाइज बॉलीवुड समाचार
    सेलेना को पीछे छोड़ यह सिंगर बनीं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला इंस्टाग्राम

    अर्जुन कपूर

    मलाइका ने शेयर की फीलिंग्स, कहा- हर तरह से हैं अर्जुन कपूर पसंद बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर की बहन को पसंद हैं मलाइका अरोड़ा, भाई के सामने ही खोला राज बॉलीवुड समाचार
    #MondayMotivation: देखें अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के मोटिवेशनल पोस्ट अक्षय कुमार
    लैक्मे फैशन वीक में करीना, रणवीर, कंगना सहित कई सितारों ने बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार

    मलाइका अरोड़ा

    अरबाज से तलाक पर पहली बार बोलीं मलाइका, बताया क्या हुआ था एक रात पहले बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा ही नहीं इन सितारों के भी हैं हमशक्ल, असली को पहचान पाना मुश्किल बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा लंच से डिनर तक खाती हैं उबली सब्ज़ियाँ, जानें उनकी फिट बॉडी का राज बॉलीवुड समाचार
    करीना के साथ मलाइका ने शेयर की तस्वीर, दे रहीं हैं महिलाओं के लिए संदेश बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023