Loading...
एआर रहमान के बेटे अमीन ने कार हादसे पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
कार एक्सीडेंट पर एआर अमीन का बयान

एआर रहमान के बेटे अमीन ने कार हादसे पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Aug 11, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

चेन्नई में कार दुर्घटना का शिकार होने के एक दिन बाद संगीतकार एआर रहमान के बेटे और मशहूर पार्श्व गायक एआर अमीन ने अपना सेहत पर अपडेट दिया है। अमीन ने पुष्टि की है कि वो पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने इसे एक मामूली हादसा बताते हुए कहा कि दुर्घटना में शामिल सभी लोग सुरक्षित और ठीक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अमीन को कुछ मामूली चोटें आई हैं, जिसके बाद प्रंशसकों ने राहत की सांस ली है।

पुष्टि

मैं नहीं चला रहा था गाड़ी, दोस्त की कार में था- अमीन

अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए ये साफ किया कि हादसे के वक्त वो गाड़ी नहीं चला रहे थे। उन्होंने लिखा, "कल एयरपोर्ट जाते समय मैं अपने दोस्त की कार में पैसेंजर सीट पर बैठा था, तभी हमारे साथ एक मामूली हादसे हो गया। ईश्वर की कृपा से दुर्घटना में शामिल सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित और ठीक हैं। हम सभी पर अपनी दया और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ईश्वर का कोटि-कोटि धन्यवाद।"

आभार

अमीन ने प्यार और दुआओं के लिए जताया आभार

अमीन ने आगे उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनसे संपर्क किया, उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की और संकट के समय तुरंत मदद के लिए पहुंचे परिवार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, 'मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरा हाल-चाल लिया और ढेर सारा प्यार व दुआएं भेजीं। शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि आपके इस प्यार और समर्थन के मेरे लिए क्या मायने हैं।"

ADVERTISEMENT

ताकत

दादी और पापा की दी शिक्षाएं ही मेरी ताकत

अमीन ने आगे लिखा, 'मेरा ये भी मानना ​​है कि मेरी दादी, मेरे पिता और जीवी अन्ना (अमीन के चचेरेे भाई और संगीतकार-अभिनेता जीवी प्रकाश कुमार) की प्रार्थनाएं और संस्कार हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मेरी रक्षा करते हैं। मैं हमेशा उनकी शिक्षाओं को अपने साथ रखूंगा और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों पर चलने का प्रयास करूंगा। आपके प्यार, देखभाल और समर्थन के लिए एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

ADVERTISEMENT

हादसे

एआर रहमान की बेटी खदीजा ने दी थी हादसे की  जानकारी

बता दें कि अमीन ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और उनकी अलग रह रही पत्नी सायरा बानो के 3 बच्चों में सबसे छोटे हैं।

हादसे के तुरंत बाद उनकी सबसे बड़ी बहन और संगीतकार-गायिका खदीजा रहमान ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि अमीन पूरी तरह ठीक हैं।

उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए उन भ्रामक और आधारहीन मीडिया रिपोर्टों का भी खंडन किया, जो हादसे को लेकर गलत दावे कर रही थीं।

ADVERTISEMENT