LOADING...
अनुष्का-विराट की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर मिले सबसे ज्यादा लाइक्स

अनुष्का-विराट की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर मिले सबसे ज्यादा लाइक्स

Dec 14, 2018
08:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर कोहली के 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट के पोस्ट करते ही उनके फैन्स तुरंत उसे लाइक करना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही प्यार देकर फैन्स ने विराट की एक फोटो पर 30 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अनुष्का विराट की शादी को 11 दिसंबर को एक साल पूरे हुए हैं।

अनुष्का शर्मा

विराट के पोस्ट पर 30 लाख से ज़्यादा लाइक्स

इंस्टाग्राम की 2018 की समीक्षा के अनुसार, अनुष्का और विराट की फोटो को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्यार मिला है दरअसल, अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने उन्हें केक खिलाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर 36 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं अनुष्का द्वारा अपने पति विराट के साथ शेयर की गई एक दूसरी तस्वीर पर 28 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं। ऐसे में अनुष्का दूसरे नंबर पर हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट का पत्नी के लिए प्यार

इंस्टाग्राम पोस्ट

पति विराट के साथ अनुष्का

अक्षय कुमार

अक्षय की सुनील की तस्वीर को मिले 22 लाख से ज़्यादा लाइक्स

अक्षय कुमार की सुनील शेट्टी के साथ की तस्वीर को फैन्स ने 22 लाख से ज़्यादा लाइक्स दिए हैं। जैक्लिन फर्नांडिस के अमांडा केर्नी के साथ पोस्ट पर 21 लाख लाइक्स मिले हैं। 2018 में #MeToo को 15 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया। यह हैशटैग 2018 में शीर्ष पर रहा। दूसरे नंबर पर अभियान #timesup रहा। इसके समर्थन में करीब छह लाख पोस्ट किए गए। भारतीयों ने #love का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सुनील शेट्टी के साथ अक्षय

इंस्टाग्राम पोस्ट

जैक्लिन फर्नांडिज़ के पोस्ट को मिले 21 लाख से ज़्यादा लाइक्स

#MeToo

विराट-अनुष्का की शादी को एक साल पूरे

इंस्टाग्राम पर भारतीयों ने साल 2018 में प्यार और खुशी से भरे पोस्ट किए। भारत में सिर्फ इंस्टाग्राम के पांच करोड़ यूज़र है। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। हाल ही में दोनों ने अपनी पहली शादी की सालगिरह ऑस्ट्रेलिया में मनाई।