शादी को सीक्रेट रखने के लिए इस नाम से विराट कोहली को बुलाती थीं अनुष्का शर्मा
क्या है खबर?
साल 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए थे।
शादी का कार्यक्रम इटली के टस्कनी स्थित रिसॉर्ट में संपन्न हुआ था। इस शादी में परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी बेहद प्राइवेट रही थी।
शादी से संबंधित जानकारी को सीक्रेट रखने के लिए विराट-अनुष्का ने कई खास इंतजाम किए थे।
इस बात का खुलासा खुद अनुष्का ने किया है।
बातचीत
वोग इंडिया मैग्जीन से अनुष्का ने बातचीत के दौरान किए कई खुलासे
हाल ही में अनुष्का ने वोग इंडिया मैग्जीन के लिए शूूट किया। इस दौरान अनुष्का ने मैग्जीन से बात भी की।
बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि शादी की तैयारियों को उन्होंने प्राइवेट रखा, किसी को इसकी खबर न हो, इसके लिए कैटरिंग वालों से बातचीत के दौरान वे नकली नाम का यूज करते थे। जैसे विराट का नाम 'राहुल' कर दिया गया था।
परिवार और करीबी लोगों के अलावा शादी के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
ऑउटफिट
सब्यसाची ने किए थे शादी के ड्रेस डिजाइन
अनुष्का ने कहा, "विराट और मेरे लिए शादी बहुत खास मौका था, ये हमारे लिए कोई सेलिब्रिटी शादी नहीं थी। शादी को पूरी तरह से फैमिली के साथ प्लान किया गया था। इसमें 42 लोग शामिल थे।"
आगे अनुष्का ने यह भी बताया कि उनके वेडिंग आउटफिट, डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किए थे। सब्यासाची ने उनकी प्राइवेसी को पूरी तरह से बरकरार रखने में मदद की।
पल
पहली एनीवर्सरी पर अनुष्का ने शेयर किया था वीडियो
11 दिसंबर, 2018 को अनुष्का-विराट की शादी को एक साल पूरा हुआ था।
इस बेहद खास अवसर पर अभिनेत्री अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो में विराट बताते हुए नज़र आ रहे थे कि कैसे अनुष्का के आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई। इसमें दोनों की शादी के खास पल दिख रहे थे।
वहीं, विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी की तस्वीरें शेयर की थी।
इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुष्का ने शेयर किया था वीडियो
रिलेशन
इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग चार साल पहले तब शुरू हुआ था, जब दोनों ने एक साथ एड फिल्म में काम किया था।
2015 में सबसे पहले IPL मैचों में विराट की बेंगलुरु टीम के मुकाबलों में अनुष्का को टीम का समर्थन करते देखा गया था।
दोनों के रिश्तों पर मुहर तब लगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। उस समय किसी ने दोनों की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।