NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: कभी 'तानी' तो कभी 'मीरा', इन किरदारों में दिखी अनुष्का शर्मा की उम्दा अदाकारी 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: कभी 'तानी' तो कभी 'मीरा', इन किरदारों में दिखी अनुष्का शर्मा की उम्दा अदाकारी 
    अनुष्का शर्मा के दमदार किरदार (तस्वीर: इंस्टा/@anushkasharma)

    जन्मदिन विशेष: कभी 'तानी' तो कभी 'मीरा', इन किरदारों में दिखी अनुष्का शर्मा की उम्दा अदाकारी 

    लेखन मेघा
    May 01, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी के बल पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

    2008 में शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू करने वाली अनुष्का अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

    1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस खास मौके पर अभिनेत्री के कुछ बेहतरीन किरदारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    रब ने बना दी जोड़ी

    यह अनुष्का की पहली फिल्म थी, जिसमें वह शाहरुख के साथ नजर आईं और लोगों के दिलों पर छा गईं।

    दर्शकों को शाहरुख के साथ अनुष्का की जोड़ी काफी अच्छी लगी तो तानी के किरदार में उनका अभिनय भी शानदार था।

    फिल्म में अभिनेत्री का साधारण सा लुक लोगों को भा गया था और ऐसे में उनकी लोकप्रियता पहली फिल्म के बाद ही काफी बढ़ गई।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #2

    NH 10

    2015 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'NH 10' का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया था। इस फिल्म में अनुष्का मीरा के किरदार में नजर आई थीं, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ था।

    इस फिल्म में अपने अभिनय से अभिनेत्री ने साबित कर दिया था वह चुलबुले ही नहीं गंभीर किरदारों को भी बखूबी से निभाना जानती हैं। अभिनेत्री इस फिल्म की सह-निर्माता भी थीं।

    यह फिल्म ZEE5, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर मौजूद है।

    #3

    सुल्तान

    2016 में आई 'सुल्तान' में अनुष्का सलमान खान के साथ नजर आई थीं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो कुश्ती खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित थी।

    इस फिल्म में पहलवान आरफा के किरदार में अभिनेत्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    इस भूमिका के लिए उन्होंने प्रशिक्षण लेकर कुश्ती के गुर सीखे थे।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    परी

    प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 2018 में आई मिस्ट्री-हॉरर 'परी' को समीक्षकों और दर्शकों ने काफी सराहा था।

    इस फिल्म में अनुष्का का शानदार अभिनय देखने को मिला था। यह फिल्म अभिनेत्री के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है।

    फिल्म में रुखसाना के रूप में अनुष्का का किरदार एकदम अलग था, जो एक कलाकार के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

    इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #5

    पीके

    राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 2014 में आई 'पीके' में अनुष्का और आमिर खान साथ नजर आए थे।

    फिल्म में अनुष्का एक निडर और तेज तर्रार पत्रकार जगतजननी उर्फ जग्गू के किरदार में नजर आई थीं।

    फिल्म में अपने शानदार अभिनय के बल पर वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं।

    फिल्म शानदार प्रतिक्रिया के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई करने में सफल रही थी।

    इस फिल्म का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।

    जानकारी

    वापसी के लिए तैयार हैं अनुष्का

    2018 में 'जीरो' के बाद से अनुष्का ने फिल्म पर्दे से दूरी बनाई हुई है। पिछले साल वह 'कला' के एक गाने में नजर आई थीं और अब 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। यह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    अनुष्का शर्मा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कपकपी' का ट्रेलर जारी, जानिए कब खटखटाएगी सिनेमाघरों का दरवाजा  श्रेयस तलपड़े
    क्या अनुष्का सेन पर भड़क गए नील नितिन मुकेश? वायरल हो रहा ये वीडियो  नील नितिन मुकेश
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक  दिल्ली कैपिटल्स
    कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी, माफी मांगने में जुटी भाजपा ऑपरेशन सिंदूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना हर फिल्म के लिए लेते हैं इतनी रकम, जानिए कुल संपत्ति अक्षय खन्ना
    जन्मदिन विशेष: विजय वर्मा ने अभिनेता बनने के लिए छोड़ दिया था अपना घर विजय वर्मा
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज बॉलीवुड समाचार
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी, जिन्हें कहते थे 'ड्रैगन लेडी' बॉलीवुड समाचार

    अनुष्का शर्मा

    क्या तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली
    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर बॉलीवुड समाचार
    बेटी वामिका का वीडियो वायरल होने के बाद विराट ने कही ये बात विराट कोहली
    अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी ने अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के साथ 400 करोड़ की डील की नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: आलिया ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे फिल्मफेयर अवॉर्ड
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: राजकुमार राव ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब फिल्मफेयर अवॉर्ड
    जन्मदिन विशेष: सामंथा रुथ प्रभु के हिंदी प्रशंसकों के लिए क्या है खास? जन्मदिन विशेष
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बड़ी जीत, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची फिल्मफेयर अवॉर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025