Page Loader
अनुष्का शर्मा की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग, OTT पर कहां देखें?
अनुष्का शर्मा की IMDb पर लोकप्रिय फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग, OTT पर कहां देखें?

May 01, 2024
12:07 pm

क्या है खबर?

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह कई फिल्मों में अपने शानदार का परिचय दे चुकी हैं। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने अपने अभिनय से लाखों दिल जीते हैं। आज यानी 1 मई को वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें इंटरनेट मूवी डाटाबेस यानी IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।

#1

'पीके' (8.0)

अनुष्का की फिल्म 'PK' को IMDb पर सबसे ज्यादा 8.0 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में अनुष्का को पहली बार आमिर खान के साथ देखा गया था। यह फिल्म न सिर्फ अनुष्का, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में अनुष्का एक पत्रकार बनी थीं। आमिर के साथ मिलकर उन्होंने पर्दे पर धमाल मचा दिया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

#2 और #3

'NH10' और 'बैंड बाजा बारात' (7.2)

'NH10' की निर्माता भी अनुष्का ही थीं। उनके साथ नील भूप्पलम और दर्शन कुमार इस फिल्म में नजर आए थे। फिल्म जियो सिनेमा, ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। उधर फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में अनुष्का की जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बनी थी। श्रुति और बिट्टू की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो है। इन दोनों ही फिल्मों काे IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है।

#4 और #5

'रब ने बना दी जोड़ी' (7.2)

आदित्य चाेपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का को शाहरुख खान के साथ देखा गया था। लगभग 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर 157 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में अनुष्का के अभिनय को भी खूब सराहा गया था। अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' को भी IMDb पर 7.2 रेटिंग दी गई है।

#6 और #7

'सुल्तान' और 'सुई धागा' (7.0)

अनुष्का पहली बार फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म में सलमान के साथ उन्होंने भी पहलवान का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी थे। उधर फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का के जोड़ीदार थे वरुण धवन। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए थे। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इन दाेनों ही फिल्मों को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है।