NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप ने सितारों की मांगों पर उठाया सवाल, बोले- इसमें खर्च होता है ज्यादातर पैसा  
    अगली खबर
    अनुराग कश्यप ने सितारों की मांगों पर उठाया सवाल, बोले- इसमें खर्च होता है ज्यादातर पैसा  
    अनुराग कश्यप ने सितारों पर फोड़ा फिल्म फ्लॉप होने का ठीकरा?

    अनुराग कश्यप ने सितारों की मांगों पर उठाया सवाल, बोले- इसमें खर्च होता है ज्यादातर पैसा  

    लेखन पलक
    Jun 04, 2024
    11:39 am

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ दशकों में फिल्म निर्माण के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिला है। इनके साथ ही बॉलीवुड सितारों के काम करने के तरीकों में बदलाव देखा गया है।

    बॉलीवुड सितारों की फीस के साथ ही उनकी मांगे भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इन मांगो से निर्माता-निर्देशकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    जहां कुछ समय पहले फराह खान इन मांगों को बोझ बताया था, वहीं अब अनुराग कश्यप इस बारे में खुलकर अपने विचार रखे।

    खबर

    अनुराग ने इंडस्ट्री में हुए बदलावों पर की बात

    ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता अनुराग ने भारत में OTT प्लेटफॉर्म के आने के बाद बजट में जिस तरह के बदलाव आए हैं उस पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इसने कुछ सितारों को ज्यादा पैसे मांगने का अधिकार दिया है।

    उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में लगने वाला बहुत सारा पैसा वास्तव में फिल्म बनाने पर नहीं, बल्कि सितारों की मांगों को पूरा करने पर खर्च किया जाता है।

    बयान

    क्या बोले अनुराग?

    अनुराग ने कहा कि OTT के आने से जिन लोगों को पहले ज्यादा पैसे नहीं दिए जाते थे उन्हें अपनी कीमत का एहसास हुआ।

    उन्होंने कहा, "मैंने सेट पर इतनी वैनिटी वैन कभी नहीं देखी थी, जितनी 'सेक्रेड गेम्स' पर देखी। इस तरह से संस्कृति शुरू हुई। आप इसे उलट नहीं सकते। उन लोगों को पैसा मिलना शुरू हुआ, जिन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया जाता था। यह उचित है, लेकिन इसके साथ बहुत सारी चीजें आने लगीं।"

    फ्लॉप

    इतना पैसा खर्च करने के बाद क्यों फ्लॉप होती हैं बड़े बजट की फिल्में? 

    अनुराग ने बड़े बजट की फिल्मों के फ्लॉप होने का ठीकरा स्टार्स की मांगों पर फोड़ा।

    उन्होंने कहा, "क्योंकि उनके निर्माता सिर्फ फिल्म पर ही वो पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं। एक बात लोगों को समझनी चाहिए कि जब हम कोई फिल्म बनाते हैं, तो हम उस पर काम कर रहे होते हैं। यह कोई छुट्टी या पिकनिक नहीं है। बहुत सारा पैसा जो खर्च किया जाता है, लेकिन वह फिल्म बनाने में नहीं जाता।"

    विस्तार

    सितारों की मांग पर खर्च होता है ज्यादा पैसा- अनुराग

    अनुराग ने कहा, "निर्माता का पैसा फिल्म के साजो-सामान पर खर्च होता है। इसके साथ ही यह पैसे फिल्म के साथ आने वाले लोगों पर खर्च होता है। आप जंगल के बीच में शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन एक कार तीन घंटे दूर शहर में भेजी जाएगी ताकि आपको वह फाइव-स्टार बर्गर मिल सके जो आप चाहते हैं। तो इसमें पैसा खर्च होगा ही।"

    अनुराग के अनुसार, सितारों की मांगों को पूरा करने के लिए आधा पैसा खर्च होता है।

    जानकारी

    फराह ने सितारों की मांग को बताया निर्माताओं पर बोझ

    कुछ समय पहले फराह ने सितारों की बढ़ती फीस पर तंज कसा था और कहा कि यह निर्माताओं के लिए एक तरह का बोझ बनती जा रही है। उनके अनुसार सितारों की मांगों और खर्चों पर नियंत्रण होना जरूरी है।

    फिल्में

    'बैड कॉप' में नजर आएंगे अनुराग

    अनुराग भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता हैं और वह जल्द ही नई वेब सीरीज 'बैड कॉप' लेकर आ रहे हैं। वे इस सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे। उनके साथ इसमें अभिनेता गुलशन देवैया भी हैं।

    एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज में गुलशन पुलीस की वर्दी में धमाल करते नजर आ रहे हैं।

    'बैड कॉप' जल्द OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग कश्यप
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, ऐसे रहे उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: क्रुणाल पांड्या ने की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025 में इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    अनुराग कश्यप

    पीयूष मिश्रा हुए थे 7वीं कक्षा में यौन शोषण का शिकार, 50 साल बाद सुनाई आपबीती पीयूष मिश्रा
    दिव्या अग्रवाल ने वीडियो साझा कर निर्देशक अनुराग कश्यप से मांगा काम, कही ये बात बिग बॉस OTT
    अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची, पहले इन फिल्मों का रहा जलवा बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कैनेडी' से सनी लियोन का फर्स्ट लुक जारी, राहुल भट्ट की भी दिखी झलक सनी लियोनी

    बॉलीवुड समाचार

    सनी देओल पर निर्माता सौरव गुप्ता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोले- मुझसे पैसे लिए थे  सनी देओल
    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का गाना 'जेन्टल्मन' जारी, तूलिका उपाध्याय ने दी आवाज मनोज बाजपेयी
    कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' का गाना 'तू है चैंपियन' का जारी, अरिजीत ने दी आवाज कार्तिक आर्यन
    'भैया जी': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया तोहफा, 99 में देख सकेंगे मनोज बाजपेयी की फिल्म  मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025