NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मेड इन हेवन 2' विवाद से कांपने लगी थी निर्देशक की आवाज, क्या था मामला?
    अगली खबर
    'मेड इन हेवन 2' विवाद से कांपने लगी थी निर्देशक की आवाज, क्या था मामला?
    अनुराग कश्यप ने की 'मेड इन हेवन 2' को लेकर बात

    'मेड इन हेवन 2' विवाद से कांपने लगी थी निर्देशक की आवाज, क्या था मामला?

    लेखन मेघा
    Sep 05, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक हैं। अपने अब तक के करियर में अनुराग ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

    उन्होंने कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को पहला बड़ा ब्रेक दिलाने में भी मदद की है, जिसमें 'मेड इन हेवन 2' के निर्देशक नीरज घेवान भी शामिल हैं।

    अब अनुराग ने 'मेड इन हेवन 2' विवाद के बारे में बात की और खुलासा किया कि इसके बाद निर्देशक नीरज की आवाज ही कांपने लगी थी।

    बयान

    अनुराग के साथ नीरज ने की थी शुरुआत

    दरअसल, नीरज ने अनुराग के साथ एक सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह निर्देशक बन गए हैं।

    ऐसे में फिल्म कंपेनियन के साथ बातचीत में अनुराग ने बताया कि 'मेड इन हेवन 2' को लेकर हुए विवाद ने नीरज को बहुत परेशान कर दिया था।

    इस दौरान अनुराग ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे बहुत ही कम लोग होते हैं, जिनकी ईमानदारी बेजोड़ होती है।

    बयान

    ऐसा था नीरज का हाल

    अनुराग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में नीरज से बात की तो उनकी आवाज कांप रही थी। वह इस पूरी घटना से वास्तव में परेशान हो गए थे।

    उन्होंने कहा, "जब एक ऐसे व्यक्ति पर हमला किया जाता है तो मुझे लड़ने का मन नहीं करता, मैं किसी के लिए क्यों लड़ूं?"

    अनुराग का कहना है कि नीरज जैसे बहुत कम लोग होते हैं, जिनकी ईमानदारी बेजोड़ होती है।

    विस्तार

    क्यों हुआ था सीरीज को लेकर विवाद?

    दलित लेखिका याशिका दत्त ने 'मेड इन हेवन 2' के निर्माताओं पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि राधिका आप्टे का किरदार उनके जीवन से प्रेरित था, लेकिन टीम ने उन्हें पर्याप्त श्रेय नहीं दिया।

    टीम ने बयान जारी कर दत्त के दावों को यह कहते हुए खारिज किया था कि किरदार और कहानी काल्पनिक है।

    हालांकि, दत्त का कहना था कि निर्माताओं ने उनसे मुलाकात कर उनके जीवन के बारे में जाना, लेकिन उन्हें वजह नहीं बताई थी।

    जानकारी

    ये सितारे हैं सीरीज में शामिल

    'मेड इन हेवन 2' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज का निर्देशन जोया अख्तर, नीरज, नित्या मेहरा, रीमा कागती और अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। इसमें शोभिता धूलिपाला, विजय राज, मोना सिंह, जिम सर्भ और संजय कपूर शामिल थे।

    बयान

    बड़े सितारों के साथ काम करने पर कही ये बात

    अनुराग ने इस दौरान अपनी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ काम करने को लेकर भी बात की।

    निर्देशक ने कहा, "हर कोई मेरे साथ काम करना चाहता है, लेकिन उन्हें देव.डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर या मनमर्जियां जैसा कुछ करना है। कोई भी कुछ नया नहीं करना चाहता, जो मैं उनके साथ करना चाहता हूं।"

    अनुराग ने बताया कि वह खुद को दोहराना नहीं चाहते हैं। वह चाहते हैं कि अभिनेता बिना किसी शर्त के उनके साथ काम करने आएं।

    आगामी फिल्म

    इस फिल्म में दिखेंगे अनुराग

    अनुराग अब क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हड्डी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को OTT पर रिलीज होने वाली है।

    इसके अलावा अनुराग कल्कि कोचलिन और दीप्ति नवल की फिल्म 'गोल्डफिश' भी प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसकी हाल ही में राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग हुई थी।

    मालूम हो कि अनुराग की फिल्म 'कैनेडी' इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी, जिसमें सनी लियोनी और राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग कश्यप
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी सनी लियोनी बॉलीवुड समाचार
    'दोबारा' रिव्यू: टाइम ट्रैवल, पैरलल वर्ल्ड और मर्डर मिस्ट्री का रोमांचक रोलर कोस्टर है फिल्म तापसी पन्नू
    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया बॉलीवुड समाचार
    15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी तापसी पन्नू की 'दोबारा' नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन की बनी जोड़ी, दीपिका-कैटरीना रेस से बाहर; जानिए किसे मिली फिल्म कार्तिक आर्यन
    चंद्रयान-3 पर सुखविंदर सिंह ने बनाया था गाना, जानिए कब करेंगे पूरा चंद्रयान-3
    OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते एक ही दिन रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज आगामी फिल्में
    बुर्ज खलीफा पर 'जवान' से पहले इन फिल्मों की भी दिख चुकी है झलक जवान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025