Page Loader
अनुराग कश्यप बेटी के कन्यादान के बाद हुए भावुक, दामाद से कहा- ख्याल रखना उसका
अनुराग कश्यप ने साझा कीं बेटी के कन्यादान की तस्वीरें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anuragkashyap10)

अनुराग कश्यप बेटी के कन्यादान के बाद हुए भावुक, दामाद से कहा- ख्याल रखना उसका

Dec 14, 2024
04:33 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। 11 दिसंबर को अलाया अपने बाॅयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी के बंधन में बंधीं। मुंबई में हुई उनकी इस शादी में बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने शिरकत की। बेटी की शादी की यह पल उनके पिता अनुराग के लिए भावुक कर देने वाला था। हाल ही में उन्होंने कन्यादान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

पोस्ट

अनुराग ने लिखा- ये भी गई

अनुराग ने अलाया और शेन के साथ-साथ कन्यादान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन पर उनके प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में अनुराग और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज अपनी बेटी के पांव धोते दिख रहे हैं और शेन उन्हें देख रहे हैं। पोस्ट में अनुराग ने लिखा, 'ये भी गई। शेन ग्रेगोइर मेरे बुद्धू उसका ख्याल रखना।' शादी में साथ देने के लिए अनुराग ने अपनी पूर्व पत्नी को शुक्रिया भी कहा।

ट्विटर पोस्ट

अनुराग कश्यप ने छोए बेटी के पांव