Loading...
अनुराग कश्यप की मराठी फिल्म 'गडी' का धर्मशाला फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर
DIFF 2026 में होगा फिल्म 'गडी' का प्रीमियर

अनुराग कश्यप की मराठी फिल्म 'गडी' का धर्मशाला फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर

Oct 12, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

अनुराग कश्यप द्वारा समर्थित मराठी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'गडी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाएगी। इसका प्रीमियर धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF 2026) में होने जा रहा है। इस समारोह का आयोजन 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक होगा। रंजन सिंह, अनुराग और राजेंद्र पिंगल द्वारा निर्मित, 'गडी' स्व-शिक्षित निर्माता रोहन पिंगल की पहली फीचर फिल्म है, जिसका लेखन, निर्देशन और फिल्मांकन उन्होंने खुद किया है। इसमें राज साने, किशोर कदम, शिरीष कुलकर्णी और शबनम नाद जैसे कलाकार हैं।

फिल्म

शोकाकुल पिता की कहानी दिखाती है फिल्म

'गडी' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले एक शोकाकुल पिता के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे एहसास होता है कि उसके पास कोई अपनी स्वतंत्र इच्छाशक्ति नहीं है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म की शूटिंग कोंकण क्षेत्र, सांगली और तटीय महाराष्ट्र में हुई है। इसे मुख्य रूप से ब्लैक-एंड-व्हाइट में शूटि किया गया है।

फिल्म का संगीत अंकुश बोरडकर ने दिया है, जबकि अमेया तनावाडे कार्यकारी निर्माता हैं।

आभार

रोहन ने निर्माताओं का जताया आभार

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता राेहन ने बताया कि यह 'गडी' स्पष्टीकरण से कहीं अधिक प्रश्न उठाती है। यह मौन में, अनकही बातों में बसती है, और हम चाहते थे कि दर्शक इसे समझने की कोशिश करने के बजाय इसे महसूस करें।

उन्होंने परियोजना से जुड़ने के लिए अनंराग और रंजन का आभार जताया और बताया कि उनके विश्वास ने ही फिल्म ठीक वैसे बनाने की आजादी दी, जैसा वह उसे बनाना चाहते थे।

ADVERTISEMENT