NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' से मिली लोकप्रियता को बताया डरावना, बोलीं- घुटने लगा था दम
    अगली खबर
    अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' से मिली लोकप्रियता को बताया डरावना, बोलीं- घुटने लगा था दम
    अनु अग्रवाल ने की 'आशिकी' को लेकर बात

    अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' से मिली लोकप्रियता को बताया डरावना, बोलीं- घुटने लगा था दम

    लेखन मेघा
    Feb 02, 2024
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    अनु अग्रवाल 90 के दशक में उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'आशिकी' से ही दर्शकों के दिलों पर राज किया।

    महेश भट्ट की इस रोमांटिक-ड्रामा से अनु रातोंरात इतनी मशहूर हो गईं कि उनके घर के नीचे प्रशंसक आने लगे थे।

    बहरहाल, अब ऐसा कुछ नहीं है और वह इस बात से खुश भी हैं क्योंकि इसने उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया है।

    ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपनी लोकप्रियता को लेकर बात की।

    बयान

    'आशिकी' के बाद अभिनेत्री को मिलते थे आपत्तिजनक संदेश

    अनु कई दशकों बाद बॉलीवुड में वापसी की तैयारी में हैं। ऐसे में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ 'आशिकी' के बाद मिली प्रसिद्धि के बारे में बात की।

    अभिनेत्री ने बताया कि उस वक्त पुरुष उन्हें रात 2 बजे फोन करके कहते थे कि वे उससे मिलने आ रहे हैं और उनसे प्यार करते हैं। उन्हें आपत्तिजनक संदेश मिलते थे, जो डरावना था।

    हालांकि, उनकी बिल्डिंग में कई राजनेता रहते थे इसलिए वहां पुलिस के रहने से सुरक्षा रहती थी।

    हैरान

    अमिताभ बच्चन अकेले रहने की बात जान हुए थे हैरान

    अनु मुंबई में एकदम अकेली रहती थीं और कई बार लोग उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच जाते थे।

    उन्होंने कहा, "ये काफी डरावना था। एक बार जब मैं अंबानी के घर थी तो अमिताभ बच्चन ने मुझसे पूछा था कि क्या वह मुझे घर छोड़ सकते हैं। जब हम मेरी बिल्डिंग में पहुंचे तो उन्होंने मुझसे 2 बार पूछा, 'तुम अकेले रहती हो? उस समय लोग हैरान हो जाते थे कि एक लड़की अकेली कैसे रह सकती है।"

    परेशानी

    "अकेले घर पर रहना लगता था जेल की तरह"

    अनु ने बताया कि 'आशिकी' से मिली प्रसिद्धि से निपटने में मेडिटेशन ने उनकी मदद की। उनकी तस्वीरें मैगजीन कवर पर होती हैं, जिस वजह से वह कहीं नहीं जा पाती थीं। उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया था।

    उन्होंने कहा कि इस सबसे उनका दम घुटता था। उनके घर पर कोई नहीं था इसलिए ऐसा लगता वह जेल में बैठी हैं। वह रेस्तरां में जाती तो उनके गाने बजाते और न लोग खुद खाते न वह खा पातीं।

    विचार

    इंडस्ट्री के उन्हें न समझने पर कही ये बात

    अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री ने उन्हें नहीं समझा और बागी कहा?

    इस पर उन्होंने कहा, "यह सच है, लेकिन बात ऐसी है कि जब कोई ऐसा व्यक्ति आता है, जो मानदंडों का उल्लंघन करता है, बेहद सफल है तो यह आपको अपनी मान्यताओं पर सवाल उठाने पर मजबूर करता है। यह बड़े पैमाने पर समाज के लिए गेम चेंजर है। आशिकी ने पुराने जमाने में मानदंडों को तोड़कर पूरे खेल को बदला था।"

    जानकारी

    1990 में आई थी फिल्म

    अनु की 'आशिकी' 1990 में आई थी, जिसमें वह राहुल रॉय के साथ दिखी थीं। फिल्म की कहानी और सितारों के साथ इसके गानों ने भी लोगों का दिल जीता था। 2013 में 'आशिकी 2' आई, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर शामिल थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    गुरु रंधावा की पहली फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीजर जारी, जानिए कब होगी रिलीज गुरु रंधावा
    'फाइटर' के बाद अमेरिकी फिल्म 'हैंगओवर' जैसी कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं ऋतिक रोशन, किया खुलासा  ऋतिक रोशन
    तमन्ना भाटिया ने करण जौहर से मिलाया हाथ, वेब सीरीज में आएंगी नजर तमन्ना भाटिया
    सनी देओल की 'लाहौर 1947' का हिस्सा बनीं शबाना आजमी, दोनों पहली बार साथ करेंगे काम  सनी देओल

    मनोरंजन

    'कॉफी विद करण 8': ओरी ने किया हमशक्ल होने का दावा, शो में इनको मिला अवॉर्ड कॉफी विद करण
    क्या रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ेंगे शाहरुख, आमिर और सलमान? निर्देशक ने बनाई योजना रोहित शेट्टी
    पंकज त्रिपाठी का दावा, छवि सुधारने की कोशिश किए बिना निष्पक्षता से बनाई 'मैं अटल हूं' पंकज त्रिपाठी
    करण जौहर बोले- शाहरुख और सलमान के साथ खत्म हो जाएगा बॉलीवुड में सुपरस्टार का युग करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025