Loading...
अंजलि अरोड़ा को किसने भेजा 1.20 करोड़ की मानहानि का नोटिस? जानिए पूरा मामला
अंजलि अरोड़ा से माफी की मांग

अंजलि अरोड़ा को किसने भेजा 1.20 करोड़ की मानहानि का नोटिस? जानिए पूरा मामला

Oct 23, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में नजर आईं अंजलि अरोड़ा कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को वह कानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। वायरल वीडियो में 'कच्चा बादाम' गाना बजने से उन्होंने अपना आपा खो दिया। एक अन्य क्लिप में वह कथित तौर पर इवेंट मैनेजमेंट की बुराई करती दिखीं। अब खबर है कि इसी विवाद के चलते कार्यक्रम आयोजकों ने अंजलि को 1.20 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है।

मांग

कानूनी नोटिस के साथ माफी मांगने को कहा गया

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, अंजलि कानपुर में आयोजित नगाड़ा नाइट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

अब इसी कार्यक्रम के आयोजकों ने अभिनेत्री को बीच में शो छोड़ने और शहर के लोगों के बारे में गलत बातें कहने के लिए लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस अंजलि की मैनेजर प्रीति दुबे को भी भेजा गया।

आयोजकाें ने 1.20 करोड़ रुपये का हर्जाना और 15 दिनों के अंदर सबके सामने माफी मांगने की मांग की है।

आरोप

अंजलि के बर्ताव से आर्थिक नुकसान हुआ

वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नोटिस में कथित मानहानि के लिए 1 करोड़ रुपये और अंजलि के कार्यक्रम से अचानक जाने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए हैं।

दावा किया गया कि अंजलि को कार्यक्रम के लिए 3 लाख रुपये दिए गए थे, जबकि उनके आने-जाने पर 1 लाख रुपये का खर्च आया था।

फिलहाल, अंजलि की ओर से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कार्यक्रम का वीडियो

ADVERTISEMENT