अनीता कंवल 72 की उम्र में कर रही काम की तलाश, आर्थिक हालात पर छलका दर्द
क्या है खबर?
टेलीविजन और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वालीं वरिष्ठ अभिनेत्री अनीता कंवल ने हाल ही में अपनी आर्थिक परेशानियों को लेकर खुलकर बात की। 72 साल की उम्र में उन्होंने बताया कि मनोरंजन जगत में दशकों बिताने के बावजूद उन्हें आज भी काम की तलाश करनी पड़ रही है। अनीता के मुताबिक, उनकी जमा पूंजी शायद एक साल में खत्म हो जाएगी। हालांकि, वह आर्थिक जरूरतों के लिए अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं।
जरूरत
अनीता को है काम की जरूरत
अनीता ने कहा, "मुझे कमाने की जरूरत है। हो सकता है कि मैं आने वाले 10-20 साल और जिंदा रहूं, तो फिर मैं आर्थिक रूप से क्या करूंगी? मैं एक सुंदर घर में रहती हूं, जिसका कुछ हिस्सा मेरे माता-पिता ने बनवाया था और बाकी के लिए मैंने लोन लिया था, जिसे मैंने चुका दिया है। तो, यही मेरी एकमात्र संपत्ति है और मेरे पास थोड़ी पूंजी है, जो मुझे पता है कि एक साल में खत्म हो जाएगी।"
परेशान
अनीता के बच्चे हो जाते हैं इस चीज से परेशान
अनीता ने आगे कहा, "अब पैसे भी खत्म हो रहे हैं। इसलिए मुझे काम की जरूरत है।"
इसके अलावा, अनीता ने बताया कि उनके बच्चे अक्सर इस बात से परेशान होते हैं कि वह आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव लेती हैं। वे उनसे कहते हैं कि जब वे मदद के लिए मौजूद हैं, तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अनीता ने कहा कि हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए, न कि खुद दूसरों से मदद मांगनी चाहिए।
जानकारी
कौन हैं अनीता?
बता दें अनीता ने लगभग 3 दशकों से अधिक समय तक टेलीविजन और सिनेमा में काम किया है। उन्होंने 1991 में 'चाणक्य' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'शांति', 'सोनपरी' और 'ससुराल गेंदा फूल' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया।