LOADING...
एनिमे पुरस्कार 2026 में रश्मिका मंदाना फिर बढ़ाएंगी भारत का मान, संभालेंगी ये जिम्मेदारी
एनिमे पुरस्कार 2026 में रश्मिका मंदाना फिर बढ़ाएंगी भारत का मान

एनिमे पुरस्कार 2026 में रश्मिका मंदाना फिर बढ़ाएंगी भारत का मान, संभालेंगी ये जिम्मेदारी

Apr 03, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना वैश्विक मंच पर एक बार फिर भारत का मान बढ़ाती हुई नजर आएंगी। अभिनेत्री टोक्यो में आयोजित होने वाले 10वें ग्लोबल एनीमे पुरस्कार, 2026 में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में वापसी करेंगी। वैश्विक समारोह में उनकी यह वापसी दूसरी बार होने जा रही है। इससे पहले, साल 2024 में टोक्यो में आयोजित समारोह में पहली भारतीय प्रस्तोता बनकर उन्होंने इतिहास रचा था। यह पुरस्कार 23 मई, 2026 को टोक्यो के ग्रैंड प्रिंस होटल शिन ताकानावा में आयोजित होंगे।

ऐलान

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

इस साल एनिमे पुरस्कार का आयोजन 23 मई को टोक्यो, जापान में किया जा रहा है। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, और समारोह का हिस्सा बनने की बात बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जापान वापस। एनीमे के पीछे मौजूद अद्भुत लोगों का जश्न मनाने के लिए।' इसके साथ में उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement