जानवरों से प्यार है तो आपको ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखनी चाहिए
क्या है खबर?
बॉलीवुड में हर साल अलग-अलग तरह की सैकड़ों फिल्में बनती हैं। उनमें से कुछ फिल्में जानवरों के ऊपर भी बनाई जाती हैं।
ऐसी फिल्में बच्चों के लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। उन फिल्मों में इंसान और जानवरों के प्रेम एवं बदले के बारे में दिखाया जाता है।
बॉलीवुड में जानवरों को केंद्र में रखकर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं। आज हम आपको उन्ही में से पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
#1
हाथी मेरे साथी (1971)
एम. ए. थिरुमुगम के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' हाथी और इंसान के ऊपर आधारित है।
फिल्म में राजू की जान चार हाथी बचाते हैं, उसके बाद राजू को हाथियों से लगाव हो जाता है। इस वजह से राजू की पत्नी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो जाती है।
इस फिल्म में राजेश खन्ना, तनुजा, सुजीत कुमार और ए. एन. सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म आप ZEE5 पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
#2
तेरी मेहरबानियां (1985)
विजय रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' इंसान और कुत्ते के ऊपर आधारित है।
फिल्म में एक ऐसे बहादुर कुत्ते की कहानी है, जो अपने मालिक की मौत के बाद उसे मारने वालों से बदला लेता है।
बता दें यह फिल्म कन्नड़ फिल्म 'थालिया भाग्य' का हिंदी रीमेक है।
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, पूनम ढिल्लोन, अमरीश पूरी और राज किरण मुख्य भूमिकाओं में हैं।
#3
परिवार (1987)
शशिलाल के. नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'परिवार' इंसान और बंदर के ऊपर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म है।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पालतू जानवर यानी बंदर आपके जीवन में आपकी मदद कर सकता है। इसमें बिरजू मादरी के बंदर उसकी मदद करते हैं और गुंडों को सबक भी सिखाते हैं।
इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, मीनाक्षी सेशाद्री और शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म आप ZEE5 पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
#4
हम आपके हैं कौन (1994)
सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'हम आपके हैं कौन' परिवार और प्यार के ऊपर आधारित है।
फिल्म में टफी नाम के कुत्ते की घर के हर महत्वपूर्ण फैसले में मंजूरी जरुरी होती है। यह दर्शाता है कि न केवल इंसान बल्कि जानवर भी परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।
इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाने और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म आप ZEE5 और नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
#5
एंटरटेनमेंट (2014)
फरहाद समजी और साजिद खान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'एंटरटेनमेंट' कुत्ते और इंसान के लालच के ऊपर आधारित है।
फिल्म में अखिल को पता चलता है कि उसके पिता एक अमीर व्यक्ति थे, तो वह उनकी संपत्ति पर अपना हक जताने के लिए वहां पहुंच जाता है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सोनू सूद, तमन्ना भाटिया, प्रकाश राज और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में हैं।