NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेटफ्लिक्स पर 'एनिमल' और 'सालार' का जलवा, शीर्ष-10 में शुमार
    अगली खबर
    नेटफ्लिक्स पर 'एनिमल' और 'सालार' का जलवा, शीर्ष-10 में शुमार
    नेटफ्लिक्स पर 'एनिमल' का दबदबा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@AnimalTheFilm)

    नेटफ्लिक्स पर 'एनिमल' और 'सालार' का जलवा, शीर्ष-10 में शुमार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 31, 2024
    11:48 am

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो हर तरफ छा गई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 900 करोड़ रुपये कमाए थे।

    कुछ ऐसी ही दीवानगी इसके OTT पर आने के बाद भी देखने को मिल रही है।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। नई रेटिंग के अनुसार, फिल्म नेटफ्लिक्स के शीर्ष-10 गैर अंग्रेजी फिल्मों में शुमार हो गई है।

    खबर

    नेटफ्लिक्स पर चौथे स्थान पर 'एनिमल'

    नेटफ्लिक्स की नई अंतरराष्ट्रीय सूची के अनुसार, 'एनिमल' गैर-अग्रेजी फिल्मों में चौथे स्थान पर है।

    यह सूची 22 जनवरी से 28 जनवरी के लिए जारी की गई है। इस हफ्ते फिल्म को 62 लाख बार देखा गया।

    इस सूची में 'एनिमल' से ऊपर 'सोसाइटी ऑफ स्नो', 'सिक्सटी मिनट्स', 'बैडलैंड हंटर्स' मौजूद है।

    इससे पहले पिछले साल आई करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बड़ी संख्या में दर्शक मिले थे।

    सालार

    'सालार' भी शीर्ष-10 में शुमार

    'एनिमल' के अलावा प्रभास की 'सालार' भी इसी सूची में शीर्ष-10 में मौजूद है। यह फिल्म छठवें स्थान पर है।

    निर्देशक प्रशांत नील की यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    फिल्म में प्रशांत ने अलग स्तर की भव्यता और एक्शन दिखाया था। इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया और अब दर्शकों को इसके अगले भाग का इंतजार है।

    एनिमल

    एक्शन से भरपूर है 'एनिमल'

    'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी नजर आए थे।

    नकारात्मक भूमिका में बॉबी देओल को खूब पसंद किया गया था।

    फिल्म में रणबीर जबरदस्त एक्शन में नजर आए थे। फिल्म में काफी हिंसा भी दिखाई गई, जिसे कई दर्शकों ने पसंद किया तो कई

    नया

    नेटफ्लिक्स पर और क्या है नया?

    'एनिमल' और 'सालार' के अलावा नेटफ्लिक्स पर आप अन्य नए कंटेंट का भी आनंद ले सकते हैं।

    सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फातिमा सना शेख की 'धक-धक' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई है।

    पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्म 'जवान' भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की थ्रिलर वेब सीरीज 'किलर सूप' को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    सालार
    नेटफ्लिक्स

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल' से क्यों हुई परिणीति चोपड़ा की छुट्टी? 'कबीर सिंह' के लिए भी थीं पहली पसंद एनिमल फिल्म
    'एनिमल' पर भड़कीं सैयामी खेर, बोलीं- निर्देशक के पास स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी है एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई चौथे सप्ताह में भी जारी, जानिए अब तक का कारोबार  एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई जारी, जानिए अब तक का कारोबार एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने कमाई में गिरावट जारी, 26वें दिन कमाए इतने  एनिमल फिल्म
    'एनिमल': रश्मिका मंदाना ने अच्छे शॉट के लिए रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़ रश्मिका मंदाना
    संदीप रेड्डी वांगा के विचारों को तेलुगु निर्माताओं ने बताया था 'बोल्ड', कहा- बॉलीवुड चले जाओ एनिमल फिल्म
    'एनिमल': महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- उनकी अदाकारी से फिल्म बेमिसाल बनी  एनिमल फिल्म

    सालार

    KGF चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्राेड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह KGF चैप्टर 2
    'सालार' से टकराव पर मुझे गालियां दे रहे थे प्रभास के प्रशंसक- विवेक अग्निहोत्री विवेक अग्निहोत्री
    'सालार' का सेट भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सेट में से एक, सिनेमैटोग्राफर ने दी जानकारी सालार फिल्म
    'डंकी' बनाम 'सालार': सिनेमाघरों में किस फिल्म की पकड़ मजबूत, जानिए आंकड़े डंकी फिल्म

    नेटफ्लिक्स

    अनन्या पांडे की 'खो गए हम कहां' का पहला गाना 'होने दो जो होता है' जारी  अनन्या पांडे
    भूमि पेडनेकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  भूमि पेडनेकर
    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की हो गई वापसी, नए शाे का प्रोमो जारी कर किया ऐलान कपिल शर्मा
    फिल्म 'खो गए हम कहां' से सामने आई अनन्या पांडे की नई झलक, कब आएगा ट्रेलर? अनन्या पांडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025