NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'क्रू' की सफलता से गदगद होकर अनिल कपूर ने महिला प्रधान फिल्में बनाने पर दिया जोर
    अगली खबर
    'क्रू' की सफलता से गदगद होकर अनिल कपूर ने महिला प्रधान फिल्में बनाने पर दिया जोर
    महिला प्रधान फिल्मों क्यों बनाना चाहते हैं अनिल कपूर?

    'क्रू' की सफलता से गदगद होकर अनिल कपूर ने महिला प्रधान फिल्में बनाने पर दिया जोर

    लेखन पलक
    Jun 23, 2024
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पिछले 45 सालों से सिर्फ फिल्मों के जरिए ही अपने फैंस से मुखातिब होते आए हैं।

    हालांकि, इन दिनों वह रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' की मेजबानी करते दिख रहे हैं।

    इस बीच अभिनेता ने महिला प्रधान फिल्मों के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही अनिल ने 'क्रू' की सफलता पर अपनी खुशी भी जाहिर की।

    उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्मों का सफल होना जोखिम भरा होता है।

    खुशी

    'क्रू' की सफलता से खुश हैं अनिल

    PTI से बातचीत करते हुए अनिल से जब पूछा गया कि एक निर्माता के रूप में 'क्रू' जैसी महिला प्रधान फिल्म की सफलता उनके लिए क्या मायने रखती है तो उन्होंने खुशी जताई।

    वह बोले, "मैं बहुत खुश हूं कि 'क्रू' ने ना केवल सिनेमाघरों में बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। इसने दोनों जगहों पर शानदार प्रदर्शन किया है।''

    अभिनेता ने इस तरह की फिल्मों को बनाते रहने पर जोर दिया और कारण भी बताया।

    महत्तव

    क्यों महत्तवपूर्ण है महिला प्रधान फिल्में बनाना?

    अनिल का कहना है कि किसी को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हश्र से डरकर महिला प्रधान फिल्में बनाने से नहीं डरना चाहिए।

    वह बोले, "'क्रू' की सफलता यह दर्शाती है कि काम करना जारी रखना कितना महत्वपूर्ण है ताकि हम वो काम कर सकें, जिन्हें दूसरे लोग करने से डरते हैं। अगर हमारे पास ये फिल्में बनाने का अवसर है, तो कुछ चलेंगी, कुछ नहीं चलेंगी, लेकिन कम से कम हमें ये फिल्में बनाने की कोशिश करनी चाहिए।"

    तारीफ

    अनिल ने की बेटी रिया कपूर की तारीफ

    अभिनेता ने अपनी फिल्मों में महिलाओं को मुख्य किरदार के रूप में पेश करने के लिए अपनी बेटी रिया कपूर की बहादुरी की भी सराहना की।

    उन्होंने कहा, "रिया ने अभिनेत्रियों के साथ फिल्में बनाई हैं और उन्हें प्रमुख अभिनेताओं की तरह पेश किया है। उन्होंने जो फिल्म बनाई हैं उनमें से 95% से ज्यादा सफल रही हैं।"

    अनिल के अनुसार, रिया उन लोगों में से एक हैं जो नई चीजें करते हैं लेकिन प्रचार करना पसंद नहीं करते हैं।

    क्रू

    सिनेमाघरों से लेकर नेटफ्लिक्स तक 'क्रू' का धमाल

    इस साल कई फिल्में दर्शकों के बीच आईं, लेकिन 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशाें में भी फिल्म ने जमकर कमाई की।

    तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

    सिनेमाघरों के बाद फिल्म ने OTT पर भी तहलका मचाया और यह नेटफ्लिक्स पर 2024 में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बनकर भी उभरी।

    जानकारी

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अनिल

    अनिल की आगामी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता को जल्द ही फिल्म 'सूबेदार' में काम करते देखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने हाल ही में ट्रेनिंग लेनी शुरू की है। वह आलिया भट्ट अभिनीत आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म का भी हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनिल कपूर
    रिया कपूर
    करीना कपूर
    तब्बू

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    अनिल कपूर

    'फाइटर' से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जंचे अभिनेता आगामी फिल्में
    'एनिमल': 'पैड' वाले विवादित सीन पर डायलॉग राइटर ने कही ये बात एनिमल फिल्म
    जन्मदिन विशेष: अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी फिट, जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट  जन्मदिन विशेष
    अनिल कपूर ने इन फिल्मों में अपनी कॉमेडी से किया लोटपोट, OTT पर लीजिए मजा जन्मदिन विशेष

    रिया कपूर

    'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर करीना कपूर और रिया कपूर ने मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो स्टार किड्स, जो चला रहे अपना बिजनेस आर्यन खान
    शहनाज गिल के हाथ लगी एक और फिल्म, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर संग आएंगी नजर शहनाज गिल
    फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' रिव्यू: बेदम कहानी की भेंट चढ़ी भूमि की उम्दा अदाकारी फिल्म रिव्यू

    करीना कपूर

    फिल्म 'क्रू' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भरी ऊंची उड़ान, कमाए इतने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'क्रू' ने दूसरे दिन भी की बढ़िया कमाई, महज 2 दिन में छाप लिए इतने करोड़  कृति सैनन
    'क्रू' से पहले हाल-फिलहाल में आईं इन महिला केंद्रित फिल्मों पर दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार आलिया भट्ट
    फिल्म 'क्रू' ने दुनियाभर में कमाए 50 करोड़ रुपये, जानिए घरेलू बॉक्स ऑफिस का हाल कृति सैनन

    तब्बू

    'क्रू' में अपना गाना 'चोली के पीछे' देख भड़कीं इला अरुण, बोलीं- मैं हक्की-बक्की रह गई करीना कपूर
    'क्रू' के सेट पर करीना, कृति और तब्बू के बीच हुई तकरार? निर्देशक ने खोला राज करीना कपूर
    'क्रू' को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट देकर दिखाई हरी झंडी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म करीना कपूर
    कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' रिलीज के तुरंत बाद हुई ऑनलाइन लीक  करीना कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025