NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जयंती विशेष: खलनायक बन पर्दे पर छा जाते थे अमरीश पुरी, ये हैं उनके बेहतरीन किरदार
    अगली खबर
    जयंती विशेष: खलनायक बन पर्दे पर छा जाते थे अमरीश पुरी, ये हैं उनके बेहतरीन किरदार
    खलनायक बन पर्दे पर छाए अमरीश पुरी

    जयंती विशेष: खलनायक बन पर्दे पर छा जाते थे अमरीश पुरी, ये हैं उनके बेहतरीन किरदार

    लेखन मेघा
    Jun 22, 2023
    08:14 am

    क्या है खबर?

    हिंदी सिनेमा में जब भी खलनायकों की बात होती है तो सबसे पहला नाम अमरीश पुरी का लिया जाता है।

    रौबदार शख्सियत और दमदार आवाज के धनी पुरी अब भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनके निभाए गए किरदार, आज भी लोगों को पसंद हैं।

    22 जून को 1932 को जन्मे पुरी तीन दशक तक फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे हैं और कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए।

    आइए उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में जानते हैं।

    #1

    मोगैंबो- मिस्टर इंडिया

    शेखर कपूर की 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' अपने जमाने की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है, जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं।

    इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आए थे, लेकिन मोगैंबो बने पुरी ने अपने अभिनय के लिए सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी थी।

    उनका डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों की जुंबा पर चढ़ा हुआ है और पसंद किया जाता है।

    यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #2

    भैरवनाथ- नगीना

    1986 में आई फिल्म 'नगीना' में पुरी ने बाबा भैरवनाथ का किरदार निभाया था। फिल्म में अभिनेता की चाल से लेकर सपेरे की भूमिका निभाने तक को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    इस फिल्म में लंबे बाल वाला उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

    फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे, जिनके अभिनय को भी काफी सराहना मिली थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

    #3

    इंद्रजीत चड्ढा- दामिनी

    'दामिनी' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर, परेश रावल और पुरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

    राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म में पुरी ने वकील इंद्रजीत चड्ढा का किरदार निभाया था, जिसकी नकारात्मक भूमिका थी।

    चड्ढा का कोर्ट में बार-बार जज से तारिख मांगना और सनी के साथ बहस करना लोगों को काफी पसंद आया था।

    ऐसे में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। यह फिल्म को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #4

    जनरल डॉन्ग- तहलका

    1982 में रिलीज हुई फिल्म 'तहलका' में पुरी ने जनरल डॉन्ग की भूमिका अदा की थी।

    फिल्म में खलनायक बने पुरी का लुक काफी चर्चा में रहा था और लोगों को पसंद आया था।

    सिर पर टैटू और खतरनाक हंसी के साथ वह इस किरदार के साथ न्याय करने में सफल रहे थे।

    अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना और आदित्य पंचोली भी शामिल थे।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #5

    राजा साहब- कोयला

    राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'कोयला' 1997 में रिलीज हुई थी।

    फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका थे तो पुरी ने राजा साहब की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में अभिनय के मामले में पुरी ने शाहरुख को कड़ी टक्कर दी थी।

    इसी तरह 2001 में आई 'नायक' में पुरी ने मुख्यमंत्री बलराज चौहान का किरदार निभाया था, जिसमें भी उनके अभिनय को पसंद किया गया था।

    'कोयला' ZEE5 और 'नायक' डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमरीश पुरी
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    अमरीश पुरी

    क्या आप जानते हैं? अमरीश पुरी से पहले अनुपम को मिला था मोगैंबो बनने कर ऑफर बॉलीवुड समाचार
    अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला बॉलीवुड समाचार
    अमरीश पुरी पर बनने जा रही है बायोपिक, पोते वर्धन पुरी ने की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: जूनियर एनटीआर की हिट फिल्में, जिनका हिंदी में भी लुत्फ उठा सकते हैं आप जूनियर एनटीआर
    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण  आदित्य चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन शेफाली शाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025