NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, धोखाधड़ी के लिए दर्ज हुआ था मुकदमा
    अगली खबर
    अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, धोखाधड़ी के लिए दर्ज हुआ था मुकदमा
    अमीषा पटेल ने किया सरेंडर

    अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, धोखाधड़ी के लिए दर्ज हुआ था मुकदमा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 17, 2023
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री अमीषा पटेल काफी समय से कानूनी मुश्किलों में फंसी हुई हैं। कुछ समय पहले उनकी मुश्किल तब और बढ़ गई थी जब रांची कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

    शनिवार को अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के साथ उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अमीषा और कुणाल पर पैसों की धोखाधड़ी का आरोप था।

    इस मामले में अगली सुनवाई 21 जून को होगी। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    मामला

    पैसे लेकर फिल्म नहीं बनाने का आरोप

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीषा और कुणाल पर म्यूजिक एल्बम और फिल्म के लिए पैसे लेकर पीछे हटने का आरोप है। इसके लिए उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा उन पर धमकाने का भी आरोप है।

    कुछ दिन पहले अभिनेत्री को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंची थीं। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

    खबरों की मानें तो शनिवार को अमीषा चेहरा ढककर सरेंडर करने पहुंचीं।

    आरोप

    लिए थे 2.5 करोड़ रुपये

    अगरोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने अमीषा पर म्यूजिक एल्बम के अलावा एक फिल्म बनाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था।

    आरोप है कि फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के लिए अजय ने अमीषा को 2.5 करोड़ रुपये दिए थे।

    अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर ने फिल्म पूरी होने के बाद पैसा ब्याज समेत लौटाने की बात कही थी। शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी।

    जब फिल्म रिलीज नहीं हुई तो अजय ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे।

    मुकदमा

    चेक बाउंस होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

    काफी टालने के बाद आखिरकार अक्टूबर, 2018 में अमीषा की ओर से अजय को 2 करोड़ और 50 लाख रुपये के 2 चेक दिए गए। हालांकि. ये दोनों चेक बाउंस हो गए।

    इसके बाद अजय ने अभिनेत्री पर मुकदमा कर दिया था।

    कोर्ट द्वारा बार-बार समन भेजे जाने पर भी जब वह पेश नहीं हुईं तो कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

    फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है। अब उन्हें 21 जून को फिर हाजिर होना होगा।

    गदर 2

    'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं अमीषा

    अमीषा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं।

    2001 में आई पीरियड एक्शन ड्रामा 'गदर: एक प्रेमकथा' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सनी देओल, तारा सिंह और अमीषा सकीना के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पनपने वाली एक प्रेम कहानी पर आधारित थी।

    अब फिल्म का सीक्वल चर्चा में है। 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमीषा पटेल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    अमीषा पटेल

    चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' की शूटिंग शुरू, सामने आया सनी देओल और अमीषा पटेल का लुक बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप हिमाचल प्रदेश
    क्या फैसल पटेल को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    पुण्यतिथि विशेष: सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई में यूं भरी अपने सपनाें की उड़ान  सुशांत सिंह राजपूत
    अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें  अनुपम खेर
    'वॉर 2' की तैयारी में जुटे अभिनेता ऋतिक रोशन, साझा की तस्वीर ऋतिक रोशन
    सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक नोट  सुशांत सिंह राजपूत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025