आलिया भट्ट की फिल्म 'डोंट बी शाय' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले निर्मित फिल्म 'डोंट बी शाय' को रिलीज तारीख मिल गई है। श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक युवा-वयस्क रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती जैसे नए चेहरे नजर आएंगे। उनके अलावा, कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक अहम किरदारों में हैं। फिल्म सिनेमाघर की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
प्रीमियर
सितंबर में अपने प्रीमियर के लिए तैयार फिल्म
'डोंट बी शाय' एक कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी दोस्ती, युवा प्रेम, दिल टूटने और युवावस्था में जिंदगी को समझने की प्रक्रिया पर आधारित है।
यह फिल्म महिला दृष्टीकोण से युवा जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है।
फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन दिया, 'प्यार, गहरी दोस्ती और इन सबके बीच का सारा ड्रामा।'
इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। यह 25 सितंबर, 2026 को सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Love, besties and all the drama in between 🎀 #DontBeShyOnPrime, New Movie, Sept 25#SreetiMukerji @aarushibajajj @BiancaArora @10piyush96 #AnshDuggal @aliaa08 #ShaheenBhatt @grishah #AnkitaBatra @vikeshbhutani #SehajKaurMaini @EternalSunProd @chalkboardfilms pic.twitter.com/xnVPlSXhsi
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 24, 2026