टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के अमाल मलिक, पूछा- मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?
क्या है खबर?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में गोलीबारी हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि टाइगर को कोई गोली नहीं लगी। इस घटना के बाद गायक-संगीतकार अमाल मलिक उनके समर्थन में सामने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
प्रतिक्रिया
अमाल ने टाइगर पर हमले के बाद दी प्रतिक्रिया
अमाल ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है। मुझे समझ नहीं आता कि जिस इंसान ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया, और जो मेरी जान-पहचान के सबसे भले लोगों में से एक है, उसे आखिर इस सब से क्यों गुजरना पड़ रहा है। टाइगर अपना ख्याल रखना भाई। तुम्हें पता है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।'
मामला
हमले में टाइगर के ड्राइवर को लगी चोट
अमाल ने आखिरी में लिखा, 'अभी के लिए, कृपया अपने परिवार के साथ रहो और किसी और के साथ नहीं।'
इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को टैग करते हुए लिखा कि मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बारूद और कांच के टुकड़ों से उन्हें मामूली चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर भी घायल हुए।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Tiger has entertained every generation since his debut & I can’t understand why someone who has never knowingly wronged anyone, and is one of the kindest people I know, has to go through this.@iTIGERSHROFF, please take care, my bro. You know I’m always with you. Right now,…
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) October 19, 2026