NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन
    अगली खबर
    इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन
    इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन ने बनाया ये रिकॉर्ड

    इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले साउथ अभिनेता बने अल्लू अर्जुन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 14, 2022
    11:18 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन के सितारे बुलंदियों पर हैं। 'पुष्पा' को साउथ ही नहीं, बल्कि हिन्दी पट्टी के दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला।

    इस फिल्म ने पूरे देश में अल्लू की फैन फॉलोइंग बढ़ाई है। अब अल्लू के प्रशंसकों के लिए ऐसी खबर आई है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    वह इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले साउथ के पहले अभिनेता बन गए हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अल्लू ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों का जताया आभार

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं। अल्लू ने खुद इस मौके पर अपने फैंस के साथ खुशी शेयर की है।

    उन्होंने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सदा के लिए कृतज्ञ रहूंगा। संक्रांति की आपको शुभकामनाएं।'

    इसी के साथ अल्लू को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

    डाटा

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इंस्टाग्राम पर ही नहीं, ट्विटर पर भी अल्लू के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी अल्लू के 64 लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

    तुलना

    'पुष्पा' की को-स्टार रश्मिका को नहीं पछाड़ पाए अल्लू

    भले ही अल्लू ने इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले साउथ अभिनेता का तमगा हासिल किया है, लेकिन 'पुष्पा' में उनकी जोड़ीदार रहीं रश्मिका मंदाना को वह नहीं पछाड़ पाए हैं।

    नेशनल क्रश मानी जाने वालीं रश्मिका के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब पौने तीन करोड़ फॉलोअर्स हैं।

    रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 'पुष्पा' की सफलता के बाद रश्मिका की फॉलोइंग भी बढ़ी है।

    अल्लू-रश्मिका

    अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ नजर आए

    'पुष्पा' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं।

    रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ा है।

    फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

    करियर

    अल्लू ने 'गंगोत्री' से की थी करियर की शुरुआत

    मुख्य अभिनेता के रूप में अल्लू ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से की थी। 2004 में वह फिल्म 'आर्या' में दिखे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

    फिर अल्लू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'पुष्पा' उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।

    इससे पहले अल्लू की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। इस फिल्म का हिन्दी रीमेक 'शहजादा' नाम से बन रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    लेटेस्ट फिल्में
    रश्मिका मंदाना
    पुष्पा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम डाउन होने पर यूजर्स को मिलेगी जानकारी, मिल सकता है नया फीचर फेसबुक
    फेसबुक मेसेंजर में नए AR ग्रुप इफेक्ट्स, वीडियो कॉल्स और रूम्स में चैटिंग होगी मजेदार फेसबुक
    इंस्टाग्राम पर मिलता है रील्स फीचर, ऐसे सेव, शेयर और इस्तेमाल करें रील्स ऑडियो फेसबुक
    इंस्टाग्राम पर फॉलो करें 'ऐड योर्स' ट्रेंड, यह है स्टिकर इस्तेमाल करने का तरीका फेसबुक

    लेटेस्ट फिल्में

    '83' के लिए रणवीर ने ली 20 करोड़ रुपये फीस, प्रॉफिट में भी लेंगे हिस्सा दीपिका पादुकोण
    'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट बॉलीवुड समाचार
    क्या रणवीर के बाद कार्तिक आर्यन अगली फिल्म में क्रिकेटर का रोल करेंगे? क्रिकेट समाचार
    कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' अगले साल 23 दिसंबर को आएगी कैटरीना कैफ

    रश्मिका मंदाना

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनू' अगले साल इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    क्या सामंथा ने 'पुष्पा' में स्पेशल गाने के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये? बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता फिल्म का ट्रेलर
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर पर केस दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025