ब्रेकअप-पैचअप के बीच टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कब-कब सुर्खियों में रहे?
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और इनका साथ इनके प्रशंसकों को भी पसंद आता था।
हालांकि, प्रशंसकों का दिल तब टूट गया जब पिछले साल दोनों के बीच अलगाव की खबरें आईं।
हालांकि, हाल ही में दोनों को फिर से एक साथ देखा गया है, जिससे उनके चाहने वाले खुश हैं।
आइए, नजर डालते हैं इनके ब्रेकअप के बाद क्या-क्या हुआ।
ब्रेकअप
ब्रेकअप के बाद दिशा ने लिखी थी यह बात
पिछले साल अगस्त में टाइगर और दिशा के अलग होने की खबरें आई थीं।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिशा शादी करना चाहती थीं, जबकि टाइगर इसके लिए तैयार नहीं थे।
ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'अगर किसी ने आपको कभी नहीं बताया तो सब ठीक हो जाएगा। जब आप हर उस चीज पर विश्वास खो देते हैं, जिसे आप जानते थे तो हार मत मानिए, खासकर जब जीवन बोझिल हो जाए।'
पुष्टि
टाइगर ने 'कॉफी विद करण' में की थी पुष्टि
टाइगर और दिशा के अलगाव की अटकलें जारी थीं, तभी टाइगर ने ऐसा बयान दिया कि इस बात की पुष्टि हो गई। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में करण ने उनसे पूछा कि क्या वह सिंगल हैं।
इस पर उन्होंने कहा था, "मैं सिंगल हूं। कम-से-कम मुझे तो यही लगता है और फिलहाल मैं अपने रिलेशनशिप की तलाश में हूं।"
उन्होंने यह भी कहा था कि वह श्रद्धा कपूर के प्रति आकर्षित हैं।
एलेक्जेंडर एलेक्स
जिम ट्रेनर के साथ दिशा के रिश्ते की उड़ी अफवाह
साल के अंत तक दिशा पाटनी और मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रिश्ते की चर्चा होने लगी। दोनों कई मौकों पर साथ देखे गए। एलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर भी रहे हैं।
अफवाहों के बाद एलेक्जेंडर ने कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। वे दोनों करीबी दोस्त हैं।
उन्होंने दिशा को अपने परिवार के सदस्य की तरह बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों एक-दूसरे के लिए इमोशनल सपोर्ट हैं।
जन्मदिन
जन्मदिन पर टाइगर ने किया विश
13 जून को दिशा के जन्मदिन के मौके पर टाइगर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने प्रशंसकों को खुश कर दिया।
उन्होंने दिशा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आने वाला समय सबसे अच्छा होगा। अपने पंख फैलाते रहो और प्यार और हंसी बांटते रहो। जन्मदिन मुबारक हो दिशा।'
टाइगर ही नहीं, उनकी मां ने भी दिशा को विश करते हुए उन्हें अपना सबसे अच्छा शॉपिंग पार्टनर बताया था।
रोमांस
इन फिल्मों में साथ नजर आए टाइगर-दिशा
अब टाइगर और दिशा दिल्ली में एक कार्यक्रम में साथ देखे गए। दोनों मुंबई से दिल्ली भी साथ ही आए थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके साथ टाइगर की बहन कृष्णा भी मौजूद थीं। ऐसे में उनके रोमांस की खबरें फिर से ताजा हो गई हैं।
टाइगर और दिशा 2018 की फिल्म 'बागी 2' और फिर 2020 में 'बागी 3' में साथ नजर आए थे। दोनों का रोमांस किसी से छिपा नहीं था।