आलिया भट्ट और शेफाली शाह की 'डार्लिंग्स' की सह-कलाकार दिव्या विनेकर का हुआ निधन
क्या है खबर?
अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर दिव्या विनेकर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर उनकी दोस्त और मशहूर RJ रोहिणी रामनाथन ने साझा की है। दिव्या ने जसमीत के. रीन द्वारा निर्देशित फिल्म 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 5 अगस्त, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
भावुक
रोहिणी ने साझा किया भावुक पोस्ट
रोहिणी ने लिखा, 'बहुत ही दुख और सदमे के साथ मुझे उन सभी लोगों को बताना पड़ रहा है जो हमारी दिव्या से प्यार करते थे, कि आज उनका निधन हो गया है। यह सब बहुत अचानक और अप्रत्याशित था। उनका परिवार और वे सभी लोग, जिनके जीवन को उन्होंने अपने स्नेह और प्यार से छुआ था, इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं। कृपया अभी इस बारे में कोई पूछताछ न करें।'
तारीफ
रोहिणी ने की दिव्या की तारीफ
रोहिणी ने आगे दिव्या की तारीफ करते हुए लिखा, 'दिव्या मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और हम सभी के लिए 'फीवर FM' में एक मजबूत सहारा थीं। उनके काम के प्रति लगन, उनकी दयालुता और उनका ज्ञान उन्हें सबसे अलग बनाता था। आपकी बहुत याद आएगी, अलविदा। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम बहुत भाग्यशाली थे कि वह हमारे साथ थीं।'
हालांकि, रोहिणी ने यह नहीं बताया कि उनका निधन कैसे हुआ।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Actress Divya Vinekar, known for her role in the Alia Bhatt-starrer 'Darlings', has passed away.
— The CSR Journal (@thecsrjournal) October 20, 2026
Her friend and colleague, RJ Rohini Ramnathan, confirmed the "sudden and unexpected" news on Instagram. Vinekar, who also worked as a writer and content creator, had appeared in… pic.twitter.com/bPQrPX1RtC