Page Loader
नपोटिज्म पर आलिया भट्ट बोलीं- महेश भट्ट की पत्नी को भी नहीं मिले मौके
नेपोटिज्म पर बोलीं आलिया भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

नपोटिज्म पर आलिया भट्ट बोलीं- महेश भट्ट की पत्नी को भी नहीं मिले मौके

Sep 21, 2023
11:53 am

क्या है खबर?

आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में आलिया को अभिनय के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अभिनय से ज्यादा, उन्हें स्टारकिड होने के लिए ट्रोल किया गया। इसे लेकर आज भी उनकी प्रतिभा पर उंगलियां उठाई जाती हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे वह महेश भट्ट की बेटी होने के फायदों से बिल्कुल अनजान थीं।

बयान

स्टारकिड होने के फायदों से अनजान थीं आलिया

एक फैशन पोर्टल से बातचीत में आलिया ने उन पर उठने वाले सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि उनका परिवार फिल्मों में काम करता है, इसलिए उनका भी हमेशा से इस तरफ झुकाव था, लेकिन उन्हें कभी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें अलग से कोई फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने कभी नहीं कहा कि तुम्हें जिस दिन भी काम करना होगा, हम तुम्हें ये फिल्म दे देंगे।"

सोनी राजदान 

मां सोनी राजदान को नहीं मिले मौके

उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान का उदाहरण दिया और बताया कि कैसे महेश भट्ट की पत्नी होने के बावजूद उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ा। आलिया ने कहा, "मेरी मां ने एक कलाकार के तौर पर काफी संघर्ष किया। कई लोगों को ये बात नहीं पता है। वह हमेशा और काम ढूंढती रहीं। उन्हें नहीं लगता है कि उन्हें अभिनय का उचित मौका मिला। तब जब वह एक निर्माता-निर्देशक की पत्नी हैं।"

नेपोटिज्म

आलिया ने माना, उनके लिए आसान थी शुरुआत

नेपोटिज्म पर बात करते हुए उन्होंने माना कि उनके लिए अन्य लोगों के मुकाबले करियर की शुरुआत करना आसान था। उन्होंने कहा, "मैं शुरु में अपना बचाव करती थी। मुझे लगता था कि मैं मेहनत कर रही हूं, तो सवाल क्यों उठ रहे हैं। समय के साथ मैंने समझा है कि दुनिया में बहुत संघर्ष है। अपनी शुरुआत को स्वीकार करना चाहिए और मैं यह मानती हूं कि मेरे लिए शुरुआत करना आसान था।"

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

हाल ही में आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने खूब कमाई भी की। फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। अब उनका नाम संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' से जुड़ा है। इस फिल्म में भी रणवीर मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा आलिया यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की महिला केंद्रित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

इस साल आलिया को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार का विजेता चुना गया है। वह यह पुरस्कार कृति सैनन के साथ साझा करेंगी। कृति को उनकी फिल्म 'मिमी' के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। यह दोनों अभिनेत्रियों का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।