Loading...
जब प्यार में डूबी आलिया भट्ट, वरुण धवन को समझ बैठीं 'रणबीर', देखें वायरल वीडियो

जब प्यार में डूबी आलिया भट्ट, वरुण धवन को समझ बैठीं 'रणबीर', देखें वायरल वीडियो

Apr 16, 2019
02:21 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' बुधवार को रिलीज़ होने जा रही है। इन दिनों आलिया, फिल्म की पूरी कास्ट के साथ 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया इस समय रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में आलिया, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म के प्रमोशन में पहुंची। इस दौरान आलिया ने वरुण को गलती से 'रणबीर' कह दिया।

वायरल वीडियो

आलिया, गलती से वरुण को कह देती हैं 'रण....'

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में 'कलंक' की पूरी स्टार कास्ट नज़र आ रही है। यह इंटरव्यू बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान का है।

वीडियो में दिख रहा है कि वरुण, मस्ती करते हुए आलिया के बाल खींचने लगते हैं।

तभी आलिया के मुंह से निकलता है, "रण...वरुण मत करो।"

इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और आलिया शर्मा जाती हैं।

ADVERTISEMENT

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

आलिया ने रणबीर को कहा था धन्यवाद!

बता दें कि आलिया ने कभी भी रणबीर के साथ अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने संकेत हमेशा दिए हैं।

हाल ही में संपन्न हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

अपने स्वीकृति भाषण में आलिया ने अपनी जिंदगी में खास सदस्य को भी धन्यवाद दिया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया ने अपनी स्पीच में रणबीर की ओर इशारा किया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

रणबीर ने आलिया के साथ रिश्ते में होने की बात की थी कबूल

बता दें कि पिछले साल एक इंटरव्यू में रणबीर, आलिया के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल चुके हैं। रणबीर ने उस समय कहा था कि यह नया है और फिलहाल इस पर बात करना जल्दबाजी होगी।

फिल्म

'ब्रह्मास्त्र' में साथ नज़र आएंगे आलिया-रणबीर

बता दें कि 'कलंक' के बाद आलिया की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है।

फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर होंगे।

'ब्रह्मास्त्र' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म, इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म का एनिमेटेड लुक रिलीज़ किया जा चुका है।

ट्विटर पोस्ट

'ब्रह्मास्त्र' के एनिमेटेड लुक में आलिया-रणबीर

ADVERTISEMENT