देशभक्ति के किरदार निभाकर इन 5 अभिनेताओं ने जीता दर्शकों का दिल
क्या है खबर?
इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देशभक्ति और पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन भारतीय सितारों के यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने पर्दे पर देशप्रेम की मिसाल पेश की है। इन अभिनेताओं ने सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और जांबाज किरदारों को अपनी शानदार अदाकारी से जीवंत किया। ऐसे में आइए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में।
#1 & #2
अक्षय कुमार और सनी देओल
अक्षय कुमार एक्शन और देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए पसंदीदा अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने 'हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'बेबी', 'केसरी', 'एयरलिफ्ट' और 'स्काई फोर्स' जैसी कई फिल्मों में शानदार काम किया है।
सनी देओल ने एक नहीं बल्कि कई देशभक्ति वाली फिल्मों में काम किया है, जैसे 'बॉर्डर', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'इंडियन' और 'मां तुझे सलाम'।
इन सभी फिल्मों में उनके दमदार अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।
#3 & #4
सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल
फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने कारगिल युद्ध के एक असली हीरो की कहानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इसमें उनका अभिनय दिल को छू लेने वाला था।
विक्की कौशल ने एक ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म 'सरदार ऊधम' में सरदार ऊधम सिंह की मुख्य भूमिका निभाई और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उन्होंने मेजर विहान सिंह शेरगिल के तौर पर दमदार अभिनय किया था।
जानकारी
#5 अजय देवगन
अजय देवगन ने 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में क्रांतिकारी भगत सिंह और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्निक का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इन फिल्मों के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे।