Loading...
अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जुनून, जानिए OTT पर कहां देखें
अक्षय कुमार के फैन हैं तो OTT पर जरूर देखें ये देशभक्ति फिल्में

अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का जुनून, जानिए OTT पर कहां देखें

Aug 11, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने लंबे करियर में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अलावा कई देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में भारतीय सेना, आतंकवाद, ऐतिहासिक घटनाओं और देश के प्रति समर्पण जैसे विषयों को प्रमुखता से दिखाया गया है। इन फिल्मों में अक्षय के दमदार किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिनमें देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।

#1 & #2

'हॉलिडे' और 'बेबी'

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉलिडे' में अक्षय एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में थे। फिल्म में वो एक आतंकी स्लीपर सेल का पर्दाफाश करते हैं और उससे लड़ते हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2015 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'बेबी' में अक्षय एक निडर सीक्रेट एजेंट के तौर पर आतंकवाद-विरोधी मिशन पर नजर आते हैं। इस फिल्म का लुफ्त आप जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

#3 & #4

'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम'

अक्षय की फिल्म 'एयरलिफ्ट' साल 2016 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1990 में कुवैत से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की घटना पर आधारित है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

साल 2016 की हिट फिल्म 'रुस्तम' में अक्षय ने नौसेना अधिकारी रुस्तम पावरी का किरदार निभाया है। ये फिल्म असल घटनाओं पर आधारित एक दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा है। आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'बेल बॉटम'

फिल्म 'बेल बॉटम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1980 के दशक की एक सच्ची हाईजैकिंग घटना पर आधारित है। इसमें अक्षय ने RAW एजेंट की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT