NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी
    अगली खबर
    'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी
    फिर चर्चा में है आकांक्षा और मीका का रिश्ता

    'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 21, 2023
    11:49 am

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और इसके प्रतिभागी किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं।

    टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी शो में जाने वालीं सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक हैं। शो की वजह से जब आकांक्षा चर्चा में आईं तो एक बार फिर से गायक मीका सिंह के साथ उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने 'बिग बॉस' के लिए अपनी उत्सुकता और अपने पुराने रिश्तों पर बात की है।

    चुनौती

    'बिग बॉस' में यह है सबसे बड़ी चुनौती

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वह हमेशा से रिएलिटी शो में हिस्सा लेना चाहती थीं। उनके पास यह मौका हमेशा तब आता था जब वह किसी और शो पर काम शुरू कर चुकी होती थीं। इस बार यह ऑफर सही समय पर आया और उन्होंने इसमें हिस्सा लिया।

    उन्होंने कहा कि उनके लिए घर में इतने सारे लोगों के साथ रहना सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि वह 15 सालों से अकेले रह रही हैं।

    रिश्ता 

    मीका सिंह मेरे लिए स्पेशल हैं- आकांक्षा 

    जब उनसे पूछा गया कि क्या पारस छाबड़ा के साथ रिश्ता घर में मुद्दा बनेगा तो उन्होंने कहा कि यह बात पुरानी हो गई है। उन्हें नहीं लगता है कि दर्शकों को भी इसमें कोई दिलचस्पी है।

    तो क्या मीका सिंह 'ताजा मुद्दा' होंगे? इस पर उन्होंने कहा, "वह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं और यह मुद्दा मेरे दिल के करीब है।"

    अब 'बिग बॉस' में आकांक्षा और जैद हदीद के बीच नजदीकियां दिख रही हैं।

    मीका दी वोटी

    फिर चर्चा में मीका का स्वयंवर

    पिछले साल आकांक्षा रिएलिटी शो 'मीका दी वोटी' में नजर आई थीं। वह इस शो की विजेता रहीं और मीका ने उन्हें अपनी दुल्हन के रूप में चुना था।

    हालांकि, बाद में उन्होंने बयान दिया था कि वह और मीका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

    इसके बाद लोगों ने इस रिएलिटी शो की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। अब शो में जैद के साथ नजदीकियों के कारण फिर से उनका स्वयंवर चर्चा में है।

    चर्चा में

    'बिग बॉस 13' के दौरान चर्चा में थीं आकांक्षा

    'बिग बॉस OTT 2' में सलमान खान ने आकांक्षा का परिचय देते हुए कहा कि भले ही शो में यह पहली बार हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उनका नाम 'बिग बॉस' में कई बार लिया जा चुका है।

    दरअसल, आकांक्षा 'बिग बॉस 13' में आए पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड थीं। शो में पारस की नजदीकियां माहिरा शर्मा से बढ़ीं तो आकांक्षा का नाम चर्चा में आया।

    माहिरा से नजदीकियों के कारण आकांक्षा और पारस का ब्रेकअप हो गया था।

    परिचय

    'पार्वती' बनकर लोकप्रिय हुई थीं आकांक्षा

    आकांक्षा पुरी अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह कई दक्षिण भारतीय मसाला फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह टीवी के भी कुछ शो में नजर आ चुकी हैं।

    सोनी टीवी के शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में पार्वती का किरदार निभाकर वह लोकप्रिय हुई थीं।

    'बिग बॉस 13' में वह मेहमान के रूप में नजर आई थीं।

    अब देखना यह होगा कि 'मीका की वोटी' के बाद 'बिग बॉस OTT' उनकी लोकप्रियता को कैसे ऊंचाइयों पर ले जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आकांक्षा पुरी
    मीका सिंह
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    आकांक्षा पुरी

    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी शो
    शिव ठाकरे संग डेटिंग अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात  बॉलीवुड समाचार

    मीका सिंह

    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने लगाया मीका सिंह पर बैन पाकिस्तान समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के मीका सिंह, पत्रकार से किया झगड़ा पाकिस्तान समाचार
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस

    निमृत कौर को मिलेगी एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा 2'- रिपोर्ट बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: प्रियंका को अपनी फिल्म का ऑफर देंगे सलमान! बोले- शो के बाद मिलना बिग बॉस 16
    मोहम्मद अजीम बने 'बिग बॉस तमिल 6' के विजेता, मिले लाखों रुपये कमल हासन
    एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के रीमेक में शालीन भनोट को किया साइन एकता कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025