NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे पर देगी सिनेमाघरों में दस्तक
    अगली खबर
    अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे पर देगी सिनेमाघरों में दस्तक

    अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे पर देगी सिनेमाघरों में दस्तक

    लेखन भावना साहनी
    Dec 12, 2020
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन काफी समय से अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।

    अब फिल्म को लेकर अपडेट आई हैं। दरअसल, फिल्म की नई रिलीज डेट तय कर दी गई है।

    अजय ने खुद अपनी इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब यह फिल्म अब अगले साल यानी 2021 में दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी।

    ऐलान

    अजय देवगन ने ट्वीटर पर किया नई रिलीज डेट का ऐलान

    अजय ने ट्वीटर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि 'मैदान' 15 अक्टूबर, 2021 को यानी दशहरे के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी, 2021 में शुरू होने वाली है।

    दरअसल, मेकर्स अपनी इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए अजय देवगन का ट्वीट

    ‘Maidaan’ now releases worldwide in theatres on Dussehra 2021. Shoot commences January 2021.#Maidaan2021 #Priyamani @raogajraj @BoneyKapoor @iAmitRSharma @ItsAmitTrivedi @freshlimefilms @SaiwynQ @ActorRudranil @writish @saregamaglobal @ZeeStudios_ @ZeeStudiosInt pic.twitter.com/9KwxWP1vle

    — Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 12, 2020

    जानकारी

    पहले 2020 में रिलीज होने वाली थी 'मैदान'

    पहले यह फिल्म 11 दिसंबर, 2020 में रिलीज होनी थी। हालांकि, कोरोना के कारण फिल्म पर काम पूरा नहीं हुआ। इसके बाद इसे बदलकर 13 अगस्त, 2021 कर दिया गया था। जबकि अब इसे भी आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2021 तय कर दिया गया है।

    फिल्म

    सच्ची घटना पर आधारित है 'मैदान' की कहानी

    फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

    अमित रविंद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुनवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं।

    इसे चार भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष भी अहम किरदारों में दिखेंगा।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं अजय देवगन

    अजय देवगन की आगामी फिल्मों पर बात करें तो उनके पास 'मैदान' के अलावा भी कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं।

    इसके बाद वह 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', दक्षिण भारतीय फिल्म 'कैथी' के हिन्दी रीमेक, 'गोलमाल 5' और 'मेडे' भी दिखने वाले हैं।

    इसके अलावा उन्हें राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म 'RRR' में भी देखा जाएगा। वहीं, रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में भी वह कैमियो करते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अजय देवगन

    ताज़ा खबरें

    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल
    क्या पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी होता है जलवायु परिवर्तन?  जलवायु परिवर्तन
    जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, सैम कुक करेंगे डेब्यू इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    अरशद वारसी ने बताया नहीं बन पाएगी 'मुन्नाभाई 3', बोले- मेकर्स को जाकर धमकाइए मनोरंजन
    फातिमा सना शेख के घर लग गई थी आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू मनोरंजन
    10 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे आदित्य नारायण और श्वेता, उदित नारायण ने किया खुलासा मनोरंजन
    सैफ बोले- 'आदिपुरुष' में सीता हरण को सही बताया जाएगा; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल प्रभास

    मनोरंजन

    कंगना ने दिलजीत दोसांझ को कहा 'करण जौहर का पालतू', मिला करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगी नीना गुप्ता और कल्कि, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ हॉलीवुड समाचार
    PETA इंडिया ने किया जॉन अब्राहम को सम्मानित, हमेशा जानवरों के लिए उठाई आवाज विराट कोहली
    बिग बॉस 14: इस बार होगा डबल एविक्शन, इन दो सदस्यों का सफर हुआ खत्म! सलमान खान

    अजय देवगन

    करण जौहर की अगली फिल्म में होंगी दीपिका पादुकोण, ऐसी होगी कहानी करण जौहर
    बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार
    लॉकडाउन के बीच आलिया भट्ट की 'RRR' का दिलचस्प मोशन पोस्टर हुआ रिलीज बॉलीवुड समाचार
    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार सिंघम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025