Loading...
'क्राइम पेट्रोल' में अनूप सोनी की जगह नहीं लेंगे अजय देवगन, निर्माताओं ने रखा ये ट्विस्ट
'क्राइम पेट्रोल' पर आया बड़ा अपडेट

'क्राइम पेट्रोल' में अनूप सोनी की जगह नहीं लेंगे अजय देवगन, निर्माताओं ने रखा ये ट्विस्ट

Aug 13, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन ने टीवी की दुनिया में आने की खबर देकर हलचल मचा दी है। हाल ही में, आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया कि वह चर्चित शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन के होस्ट होंगे। घोषणा के तुरंत बाद, कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने अनूप सोनी की जगह ली है, जो कई साल से होस्ट बनकर इस शो से जुड़े हुए थे। हालांकि, अब पता चला है कि यह दावे पूरी तरह से गलत हैं।

खुलासा

'क्राइम पेट्रोल' के विशेष होस्ट होंगे अभिनेता 

बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने कहा, "अजय देवगन ने 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट के तौर पर अनूप सोनी की जगह नहीं ली है। अजय को विशेष होस्ट के रूप में शामिल किया गया है और वह कुछ चुनिंदा एपिसोड को ही होस्ट करते नजर आएंगे।"

सूत्र ने बताया कि शो के निर्माता अजय को लेना चाहते थे, क्योंकि वह भारतीय दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। अभिनेता को आइडिया पसंद आया, इसलिए उन्होंने शो के लिए समय निकाला।

उम्मीद

नए होस्ट के रूप में दिखेगा नया चेहरा

सूत्र ने आगे कहा, "एक मुख्य होस्ट भी होगा जो उन एपिसोड्स को होस्ट करेगा। हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल इस होस्ट की पहचान गुप्त रखी है। आने वाले दिनों में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।"

उधर, अभिनेता ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि वह दर्शकों की क्राइम से सावधानी बरतने में मदद और मार्गदर्शन कर सकेंगे।

'क्राइम पेट्रोल' का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी टीवी और सोनी लिव पर दस्तक देगा।

ADVERTISEMENT