NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
    अगली खबर
    12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
    फिर साथ दिखेंगे ऐश्वर्या और रजनीकांत

    12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 09, 2022
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    ऐश्वर्या राय और रजनीकांत स्टारर फिल्म 'रोबोट' 2010 में आई थी। यह उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी।

    फिल्म के ऐक्शन पैक्ड सीन, गाने और दोनों स्टार्स की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

    प्रशंसकों को जल्द ही यह जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर देखने को मिलने वाली है।

    रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ एक और फिल्म साइन की है।

    शूटिंग

    जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    ई टाइम्स के अनुसार, 'रोबोट' के 12 साल बाद ऐश्वर्या और रजनीकांत फिर से फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने रजनीकांत के साथ फिल्म 'थलाइवर 169' साइन की है।

    इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी। फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने अपनी डेट्स तय कर ली हैं।

    खबर है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता शिवराजकुमार भी नजर आएंगे।

    शिवन्ना

    कन्नड स्टार शिवन्ना भी आएंगे नजर

    कन्नड स्टार शिवराजकुमार 'थलाइवर 169' को साइन करके काफी खुश हैं।

    उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बचपन से रजनीकांत के प्रशंसक हैं। ऐसे में उनके साथ काम करना काफी खुशी की बात है।

    शिवराज, शिवन्ना के नाम से मशहूर हैं।

    खबर है कि शिवन्ना रजनीकांत के साथ इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में करेंगे।

    फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। इसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2010 की साइंस फिक्शन ऐक्शन फिल्म 'रोबोट' को 130 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म का आधिकारिक नाम 'एंथिरन' है। इसकी सीक्वल फिल्म '2.0' 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार थे। 'रोबोट 3.0' का भी ऐलान हो चुका है।

    सुपरस्टार

    प्रशंसकों को रजनीकांत की 'चंद्रमुखी 2' का इंतजार

    'थलाइवर 169' के अलावा रजनी फैन्स को उनकी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का इंतजार है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ राघव लॉरेंस और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी।

    पी वसु द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी' 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थिएटर्स में ढाई साल यानी कि करीब 800 दिनों तक चली।

    2020 में पी वसु ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था।

    सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

    जोड़ी

    मणिरत्नम की फिल्म में अभिषेक संग नजर आएंगी ऐश्वर्या

    'थलाइवर 169' के अलावा ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म 'पन्नियन सेलवन 1' में दिखेंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी।

    अभिषेक के साथ पर्दे पर कमबैक करने को लेकर ऐश्वर्या काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट हिट साबित होगा।

    बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'सरकार राज', 'धूम 2', 'गुरु', 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऐश्वर्या इससे पहले मणिरत्नम के साथ 'गुरु', 'रावण' और 'इरुवर' में काम कर चुकी हैं। 'गुरु' उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित थी। तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।

    लाइमलाइट

    'फन्ने खां' के बाद पर्दे पर नहीं हैं दिखीं ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या मणिरत्नम की इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। अब वह अपने परिवार को ही पूरा समय देना चाहती हैं।

    ऐश्वर्या पिछली बार फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। इस फिल्म उनके ऑपोजिट राजकुमार राव ने काम किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

    लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आने के बाद भी ऐश्वर्या सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह पुरस्कार समारोह और फिल्म फेस्टिवल्स में अकसर नजर आती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रजनीकांत
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! शाहरुख खान
    लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती
    300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस अक्षय कुमार
    पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद संगीत इंडस्ट्री

    रजनीकांत

    भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 पर खर्च हुए हैं अरबों रूपए, डायरेक्टर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    जानिये '2.0' के अलावा और किन-किन फिल्मों में अक्षय कुमार बन चुके हैं खलनायक अक्षय कुमार
    '2.0' के लीक होने का खतरा, हाई कोर्ट ने दिए 12,000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश अक्षय कुमार
    रिलीज के कुछ ही घंटो बाद लीक हुई रजनीकांत व अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    जलवायु परिवर्तन पर आधारित इंटरनेशनल सीरीज 'एक्सट्रपलेशन्स' में दिखेंगे आदर्श गौरव अमेरिका
    कब रिलीज होगी दुलकर सलमान की क्राइम ड्रामा फिल्म 'कुरूप'? बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज रणवीर सिंह
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सुपरस्टार रवि तेजा के साथ अब साउथ में कदम रखेंगी नुपुर सैनन, देखिए पोस्टर बॉलीवुड समाचार
    सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025