Loading...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय का खास पोस्ट, दादा-पोती का दिखा खूबसूरत रिश्ता
अमिताभ बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय ने लिखा खास पोस्ट

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय का खास पोस्ट, दादा-पोती का दिखा खूबसूरत रिश्ता

Oct 12, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 84 साल के हो चुके हैं। इस अवसर पर उन्हें फिल्म जगत समेत देशभर से खूब शुभकामनाएं मिलीं। उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करके बिग बी का जन्मदिन मनाती दिखीं। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमिताभ को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा और एक अनदेखी तस्वीर भी दिखाई, जो लोगों का ध्यान खींच रही है।

बधाई

ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या संग बिग बी की तस्वीर दिखाई

ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या बच्चन और उनके दादा अमिताभ की एक तस्वीर साझा की है। इसमें दादा-पोती का खूबसूरत रिश्ता देखने को मिल रहा है।

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पा-दादाजी। ढेर सारा प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।' सोशल मीडिया पर आई इस तस्वीर पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

काम के मोर्चे पर, अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ऐश्वर्या का पोस्ट 

ADVERTISEMENT