नाना पाटेकर को लेकर तनुश्री दत्ता की टिप्पणी पर बरसा AICWA- जुबान पर लगाम लगानी थी
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने नाना के निधन को 'ईविल डेड' यानी बुराई का अंत करार दिया था। AICWA ने तनुश्री के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद संवेदनशील और असंवेदनशील बताया है, जहां पूरा फिल्म जगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहा है।
दुखद
गोवा में दिल का दौरा पड़ने से नाना का निधन
नाना का गुरुवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, गोवा पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला भी दर्ज किया है।
आरोप
सस्ती पब्लिसिटी के लिए दिया बयान?
AICWA के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने तनुश्री की प्रतिक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया है।
एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा, "AICWA दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता है।"
इसके साथ ही उन्होंने तनुश्री पर इस दुखद घड़ी का इस्तेमाल सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए करने का आरोप भी लगाया।
AICWA ने तनुश्री के वीडियो के समय और उनके लहजे पर भी सवाल उठाए।
फटकार
इंडस्ट्री में किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया- AICWA
सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, "किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बुनियादी इंसानियत के खिलाफ है। आज तक हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने किसी के गुजर जाने पर ऐसा बयान नहीं दिया है। आप पहली हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि आप आखिरी हों। इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या कहना चाहिए और कब चुप रहना चाहिए। आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए था।"
नाराजगी
"देश शोक में है और आप अपने इवेंट की बात कर रही हैं"
अध्यक्ष ने आगे कहा, "आपने कहा कि आज आपका काम का दिन है और आप एक बड़े इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हैं। आप अपना काम कीजिए, आपसे किसी ने नहीं पूछा। आपका इवेंट लखनऊ में हो या लंदन में, किसी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। जिस दिन पूरा देश एक महान कलाकार को खोने के शोक में डूबा है, उस दिन अपने इवेंट और निजी योजनाओं की बात करना आपकी बेहद छोटी सोच को दर्शाता है।"
ट्विटर पोस्ट
तनुश्री पर भड़के AICWA के संस्थापक और अध्यक्ष
Mumbai, 8 October 2026
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 8, 2026
AICWA strongly condemns Tanushree Dutta's "Evil Dead" remark on the passing of legend Nana Patekar
The entire film industry and the whole country are in mourning at the passing of Nana Patekar, the Padma Shri awardee, the man who served the nation during… pic.twitter.com/qfeigQ1htV
वीडियो
तनुश्री ने शेयर किया था ये वीडियो
तनुश्री ने अपने वीडियो में कहा था कि उन्होंने नाना के निधन की खबर सुनी है, लेकिन वो लखनऊ के इवेंट पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक मीडिया का ध्यान 'ईविल डेड' की तरफ जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, "कैसी प्रतिक्रिया देनी है यह तय करने के बाद ही जवाब दूंगी।
इस वीडियो की भाषा और समय को लेकर दर्शकों ने उनकी कड़ी आलोचना की, जिसके बाद AICWA ने भी अब नाराजगी जाहिर की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तनुश्री दत्ता का वीडियो
Tanushree Dutta reacts on... Actor Nana Patekar demise at the age of 75… 💔
— Sagar_H 🏏 (@SagarH62) October 8, 2026
She said 🗣️:
"I had my entire day planned out.
I wanted to do all these lives and post content and now I'm worried that in the evening,
that's all the media is going to be interested in is Evil Dead" pic.twitter.com/EBESDDnQ6k