NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आफताब शिवदासानी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म
    अगली खबर
    आफताब शिवदासानी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म

    आफताब शिवदासानी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म

    लेखन भावना साहनी
    Aug 02, 2020
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी निन दोसांज से बेटी को जन्म दिया है। शादी के छह साल बाद इनके घर किलकारियां गूंजी हैं। पहली बार माता-पिता बनकर दोनों ही बेहद खुश और उत्साहित हैं।

    इस खुशखबरी की जानकारी आफताब ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी नन्हीं बेटी की एक झलक दिखाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

    खुशी

    बेहद खुश हैं आफताब और निन

    इस तस्वीर में आफताब और निन ने बेटी के पैर दिखाते हुए हाथों से दिल की शेप बनाई है।

    उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा सा स्वर्ग धरती पर उतारा गया है... भगवान के आशीर्वाद से निन और मैं अपनी बेटी के जन्म का ऐलान करते हैं। हम माता-पिता है और अब हम तीन लोगों का परिवार हैं।'

    इसके बाद से आफताब और निन को लगातार फैंस की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए आफताब की बेटी की झलक

    ‘A little bit of Heaven has been sent to Earth’.. With God’s blessings, @nin_dusanj and I are elated to announce the birth of our daughter.. we are proud parents and a family of three now. ❤️👸🏻👼🏻🤴🏻💫❤️

    A post shared by aftabshivdasani on Aug 1, 2020 at 11:49am PDT

    दूसरी शादी

    2017 में की थी निन से ही दूसरी बार शादी

    बता दें कि आफताब ने लंदन की रहने वाली निन दोसांज से 2012 में गुपचुप सगाई की थी। इसके करीब दो साल बाद 2014 में एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

    तीन साल बाद यानी 2017 में इन्होंने फिर से एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। आफताब और निन ने श्रीलंका में खूब धूमधाम से दूसरी बाद शादी की। इस मौके पर परिवार के अलावा कई दोस्तों को भी शामिल किया गया।

    सुर्खियां

    बॉलीवुड की गुटबाजी पर दिया था बयान

    आफताब हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने बॉलीवुड की गुटबाजी पर खुलकर बयान दिया था।

    उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, '2000 की शुरुआत में लोग कहते थे YRF, भट्ट या किसी अन्य कैम्प से जुड़े हैं। लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं रहा।'

    आफताब ने बताया, 'मैंने सभी प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया। मैंने विक्रम भट्ट के साथ नौ और राम गोपाल वर्मा के साथ पांच-छह फिल्में की हैं, लेकिन इनके कैम्प का हिस्सा नहीं बना।'

    जानकारी

    इस फिल्म में नजर आएंगे आफताब

    आफताब के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'धुंध' में देखा जाने वाला है। कुछ समय पहले ही उनकी इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था। इस फिल्म को प्रोड्यूस भी आफताब और पत्नी निन दोसांज कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    इंस्टाग्राम

    सानिया मिर्जा ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने का अपना राज, देखें वीडियो स्वास्थ्य
    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर
    क्या है 'नो शेव नवंबर' और कब हुई इसकी शुरुआत? जानें कैंसर
    राखी सावंत ने दिखाया अपना लंदन का घर, यूज़र्स बोले- कितना फेंकती है ये लंदन

    बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाती थी सोनू पंजाबन, अब हुई 24 साल की सजा दिल्ली पुलिस
    प्रभास के साथ फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को मिली 20 करोड़ रुपये फीस, रचा इतिहास! दीपिका पादुकोण
    क्या 'कृष 4' में चार किरदारों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? राकेश रोशन ने बताई सच्चाई मनोरंजन
    भाजपा नेता का दावा- बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तान और ISI के साथ रिश्ते पाकिस्तान समाचार

    मनोरंजन

    सुशांत आत्महत्या मामला: फिल्म समीक्षक राजीव मसंद से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस बॉलीवुड समाचार
    विधु विनोद चोपड़ा की वजह से आत्महत्या करने वाले थे चेतन भगत, खुद किया खुलासा नेपोटिज्म
    नेपोटिज्म बहस के बीच बोले गोविंदा, कहा- सिर्फ चार-पांच लोग ही चला रहे हैं इंडस्ट्री नेपोटिज्म
    क्या 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन की जगह लेने वाली हैं शेफाली जरीवाला? टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025