NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / असल जिंदगी में राजकुमारी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, राजघरानों से रखती हैं ताल्लुक
    मनोरंजन

    असल जिंदगी में राजकुमारी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, राजघरानों से रखती हैं ताल्लुक

    असल जिंदगी में राजकुमारी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, राजघरानों से रखती हैं ताल्लुक
    लेखन भावना साहनी
    Jul 10, 2020, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    असल जिंदगी में राजकुमारी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, राजघरानों से रखती हैं ताल्लुक

    फिल्मी सितारों को अक्सर पर्दे पर कई अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को ढालते हुए देखा जाता है। इन्हें देखकर कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह अपनी निजी जिंदगी में कैसे हैं या किसी परिवार से आते हैं। बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे भी हैं जो राजा-महाराजाओं के घराने से आते हैं। आज हम ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वह अभिनेत्रियां।

    भाग्यश्री

    1989 में रिलीज हुई सलमान खान फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म सुपरहिट दी। हालांकि, इसके बाद ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। कम ही लोग जानते हैं कि भाग्यश्री राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली राजघराने के राजा हैं। अभिनेत्री का भी पूरा नाम राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। जो कि शायद ही किसी को पता है।

    सागरिका घटगे

    फिल्म 'चक दे' से पहचान हासिल करने वाली अभिनेत्री सागरिका कोल्हापुरे के शाही परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजेंद्र घाटगे भी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। सागरिका के परदादा कोल्हापुर के महाराज हुआ करते थे। जबकि अभिनेत्री की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराज तृतीय की बेटी थीं। हालांकि, सागरिका ने बॉलीवुड में अपना करियर चुना। अभिनेत्री होने के अलावा वह एक नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं।

    सोनल चौहान

    बॉलीवुड में 'जन्नत गर्ल' के नाम से मशहूर सोनल भी राजघराने से हैं। उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश, मैनपुरी के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सोनल का पालन-पोषण रूढ़ीवादी शाही परिवार में हुआ है। इसके बावजूद उनकी दिलचस्पी हमेशा से ही बॉलीवुड और ग्लैमर दुनिया में रही है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत' से की थी। पहली ही फिल्म से वह रातो-रात दर्शकों की पसंदीदा अदाकारी बन गई थीं।

    अदिति राव हैदरी

    अदिति कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। दर्शक उनके अभिनय के अलावा खूबसूरत के भी दीवाने हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वह एक नहीं, बल्कि दो-दो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं। अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं। वहीं उनके नाना जे रामेश्वरम तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने के राजा थे। ऐसे में अदिति भी दोनों ही परिवारों की राजकुमारी कहलाई जाती है।

    रिया सेन और राइमा सेन

    अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटियां और बॉलीवुड अदाकाराएं रिया और राइमा की राजघराने से संबंध रखती हैं। दरअसल, उनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी हुआ करती थीं। जबकि इनकी परदादी इंदिरा राजे बड़ोदा के सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। ऐसे में रिया और राइमा की परवरिश भी बिल्कुल राजकुमारियों की तरह की गई हैं। हालांकि, इनकी दिलचस्पी हमेशा से अपनी मां तरह बॉलीवुड में ही रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन ने लिया बड़ा फैसला, चाइनीज ब्रांड OPPO से तोड़ा नाता चीन समाचार
    सलमान खान नहीं करना चाहते डिजिटल डेब्यू, फिल्मों की रिलीज के लिए भी तैयार नहीं मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत और अंकित लोखंडे का 'पवित्र रिश्ता' 11 साल बाद ZEE5 पर हुआ रिलीज टीवी शो
    सुशांत आत्महत्या मामला: कोर्ट ने दी बॉलीवुड हस्तियों को राहत, खारिज हुआ केस करण जौहर

    मनोरंजन

    हॉलीवुड स्टार नाया रिवेरा हुईं झील से लापता, बोट पर अकेला मिला चार साल का बेटा हॉलीवुड समाचार
    नहीं रहे 'शोले' के 'सूरमा भोपाली', 81 साल की उम्र में अभिनेता जगदीप का निधन बॉलीवुड समाचार
    आउटसाइडर्स के लिए लॉन्च हुआ नया प्लेटफॉर्म, अब सीधे कर पाएंगे निर्माता-निर्देशक से संपर्क नेपोटिज्म
    सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर भड़के फैंस के गुस्से को मनोज बाजपेयी ने बताया सही नेपोटिज्म

    सलमान खान

    शिल्पा शेट्टी के नाम पर की जा रही थी लखनऊ में धोखाधड़ी, दर्ज हुआ मामला अक्षय कुमार
    बिग बॉस 14: सलमान खान ने फिर बढ़ाई फीस, एक एपिसोड के लेंगे इतने करोड़ रुपये! टीवी शो
    फाइव स्टार हॉटल से कम नहीं है बॉलीवुड सितारों की वैनिटी वैन, खूबसूरती उड़ा देगी होश बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वो कौन होते हैं फैसला लेने वाले? नेपोटिज्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023