Loading...
दीपिका-प्रियंका से लेकर इन अभिनेत्रियों का शादी के बाद आज पहला करवा चौथ

दीपिका-प्रियंका से लेकर इन अभिनेत्रियों का शादी के बाद आज पहला करवा चौथ

Oct 17, 2019
01:03 pm

क्या है खबर?

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन महिलाएं सारा दिन निर्जला व्रत रख शाम को पूजा करती हैं। मान्यता के मुताबिक, पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ की धूमधाम पूरे देश सहित फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी देखी जाती है। तो आइये ऐसे में जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो आज शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही हैं।

जानकारी

आरती छाबड़िया

'आवारा पागल दीवाना' और 'हे बेबी' जैसी फिल्मों में दिख चुकीं आरती छाबड़िया ने इसी साल जून में टैक्स कंसल्टेंट विशारद से शादी कर ली थी। शादी का कार्यक्रम बेहद प्राइवेट रखा गया था। आरती का शादी के बाद आज पहला करवा चौथ है।

#2

चारु असोपा

टेलीविज़न अभिनेत्री चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से इसी साल जून में शादी की थी।

शादी का कार्यक्रम गोवा में संपन्न हुआ था।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

अपने भाई की शादी को सुष्मिता काफी एंन्जॉय करती दिखीं थीं।

शादी के बाद चारु का भी आज पहला करवा चौथ है।

देखने वाली बात होगी कि चारु इसे किस तरह सेलीब्रेट करती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

पारुल चौहान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'विदाई' जैसे फेमस सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं पारुल चौहान ने पिछले साल दिसंबर में चिराग ठक्कर से शादी कर ली थी।

पारुल ने बहुत ही सिंपल अंदाज में मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की थी।

पारुल और चिराग की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

ऐसे में पारुल भी आज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं।

ADVERTISEMENT

#4

प्रियंका चोपड़ा

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी।

शादी का कार्यक्रम हिंदू रीति-रिवाजों के साथ-साथ कैथोलिक रीति रिवाज से भी संपन्न हुआ था।

प्रियंका और निक शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

प्रियंका का भी आज शादी के बाद पहला करवा चौथ है।

हालांकि, देखने वाली बात होगी कि प्रियंका इसे किस तरह मनाती हैं क्योंकि निक विदेशी हैं।

#5

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में इटली में शादी की थी।

दोनों बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं।

दीपिका का भी शादी के बाद पहला ही करवा चौथ है।

हाल ही में दीपिका ने बताया था कि वह त्योहारों को शानदार तरीके से मनाने में यकीन करती हैं।

ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दीपिका करवा चौथ को किस तरह से मनाती हैं।

ADVERTISEMENT