Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फैन' अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा हुईं पैरालिसिस की शिकार, पहले किया था लोगों का इलाज
मनोरंजन

'फैन' अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा हुईं पैरालिसिस की शिकार, पहले किया था लोगों का इलाज

'फैन' अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा हुईं पैरालिसिस की शिकार, पहले किया था लोगों का इलाज
लेखन भावना साहनी
Dec 12, 2020, 05:43 pm 3 मिनट में पढ़ें
'फैन' अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा हुईं पैरालिसिस की शिकार, पहले किया था लोगों का इलाज

कोरोना काल में कई फिल्मी हस्तियां जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आई थीं। इन्हीं में एक नाम अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा का है। हालांकि, अब खबर आई है कि कोरोना जैसे मुश्किल वक्त में लोगों की मदद करने वाली शिखा को पैरालिसिस का अटैक आया है। जिसमें उनका दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। 26 वर्षीय अभिनेत्री को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिखा पहले कोरोना पॉजिटिव भी रह चुकी हैं।

भर्ती
10 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं शिखा

गौरतलब है कि शिखा को 10 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभिनेत्री की इस हालत का खुलासा उनके PR मैनेजर अश्वनी शुक्ला ने किया है। उन्होंने बताया कि शिखा का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है, जिस कारण वह बोल भी नहीं पा रही हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "उनकी हालत में पहले से सुधार हैं। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें अभी और कुछ दिन अस्पताल में ही रखेंगे।"

पोस्ट
PR ने शेयर की थी शिखा की तस्वीर

इससे पहले शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर शिखा की एक तस्वीर पोस्ट कर अस्पताल में भर्ती करवाने की जानकारी दी थी। उन्होंने इसमें लिखा, 'अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा आज फिर अस्पताल में, कोरोना वायरस से जंग जीतने के एक महीने बाद 10 दिसंबर की देर रात उन्हें पैरालिसिस अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बात करने में पूर्णतया असक्षम होने की वजह से यह पोस्ट उनके PR अश्वनी शुक्ला द्वारा किया गया है। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।'

इंस्टाग्राम पोस्ट
देखिए शिखा के PR का पोस्ट

Instagram post

A post shared by shikhamalhotraofficial on December 12, 2020 at 5:00 pm IST

सेवा
लॉकडाउन में शिखा ने की थी कोरोना मरीजों की सेवा

गौरतलब है कि शिखा एक ट्रेंड नर्स है। उन्होंने लॉकडाउन में तय किया था कि वह अपनी नर्सिंग की डिग्री के तहत कोरोना मरीजों की सेवा करेंगी। उन्होंने 27 मार्च से मुंबई के जोगेश्वरी स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड में नर्स के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह खुद भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। एक महीने पहले वह इस महामारी को मात देकर ठीक हुई हैं।

जानकारी
कोरोना से ठीक होने के बाद भी शिखा का शुगर लेवल कम रहा

शिखा के PR का कहना है कि कोरोना से उबरने के बाद भी उनका शुगर लेवल लगातार काफी कम बना हुआ था। इसी कारण उन्हें अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं और इसी की वजह से उन्हें पैरालिसिस का भी अटैक आया।

करियर
इन फिल्मों में दिख चुकी हैं शिखा

शिखा के अभिनय करियर की बात करें तो उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा वह तापसी पन्नू और अमित साध की फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' में भी नजर आ चुकी हैं। पिछली बार शिखा को संजय मिश्रा की फिल्म 'कांचली' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया था। उनकी यह फिल्म एक सोशल ड्रामा कहानी थी। जिसे समीक्षकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भावना साहनी
भावना साहनी
Mail
मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। चार साल के अनुभव के बाद न्यूजबाइट्स मेरा साथी है। फिल्मी सितारों की दुनिया में क्या चल रहा है, ये जानने की उत्सुकता रहती है। साथ ही फैशन, ब्यूटी और खान-पान पर टिप्स देने में भी माहिर हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शाहरुख खान
मनोरंजन
ताज़ा खबरें
ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा
ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा टेक्नोलॉजी
टोयोटा ग्लैंजा हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े इस प्रीमियम हैचबैक के दाम
टोयोटा ग्लैंजा हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े इस प्रीमियम हैचबैक के दाम ऑटो
गिप्पी ग्रेवाल के बेटे निभाने वाले थे 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर का युवा किरदार
गिप्पी ग्रेवाल के बेटे निभाने वाले थे 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर का युवा किरदार मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति राजनीति
राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया
राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
'कोई मिल गया' ने पूरे किए 19 साल, जानें फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें
'कोई मिल गया' ने पूरे किए 19 साल, जानें फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें मनोरंजन
28 साल अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे?
28 साल अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे? मनोरंजन
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में मनोरंजन
ऑफर्स मिलने के बावजूद क्यों हिंदी फिल्मों को साइन नहीं कर रहे विजय देवरकोंडा?
ऑफर्स मिलने के बावजूद क्यों हिंदी फिल्मों को साइन नहीं कर रहे विजय देवरकोंडा? मनोरंजन
'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा
'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा मनोरंजन
और खबरें
शाहरुख खान
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें मनोरंजन
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी मनोरंजन
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार मनोरंजन
शाहरुख ने 'पठान' के लिए ली दो साल की कड़ी ट्रेनिंग, ट्रेनर ने किया खुलासा
शाहरुख ने 'पठान' के लिए ली दो साल की कड़ी ट्रेनिंग, ट्रेनर ने किया खुलासा मनोरंजन
जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री
जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022