NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, फिल्मकार ने रोल देने पर की थी साथ सोने की बात
    अगली खबर
    अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, फिल्मकार ने रोल देने पर की थी साथ सोने की बात

    अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, फिल्मकार ने रोल देने पर की थी साथ सोने की बात

    लेखन भावना साहनी
    Dec 22, 2020
    08:45 pm

    क्या है खबर?

    सितारों को अक्सर अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए मुश्किल रास्तों से गुजरना पड़ता है। अब टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने भी अपने संघर्ष के दिनों का याद करते हुए बताया कि उन्होंने कई मुसीबतों का सामना करते हुए सफलता हासिल की है।

    इसके साथ ही उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे भी किए हैं। डोनल ने बताया कि एक बार एक फिल्मकार ने उनसे साथ सोने की भी मांग कर डाली थी।

    बयान

    इंडस्ट्री से उठने लगा था डोनल का भरोसा

    डोनल बिष्ट ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मुंबई मिरर को बताया, "एक बार मुझे एक टीवी शो के लिए सेलेक्ट किया गया था। मेरी फीस और डेट्स भी तय हो चुकी थी। लेकिन तभी मुझे शो से बाहर कर दिया और मुझसे कहा कि चैनल को दूसरी अभिनेत्री मिल गई।"

    बिष्ट ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को तब ऐसा लगने लगा था कि पूरी इंडस्ट्री ही फर्जी है और मुंबई के लोग झूठ बोलते हैं।"

    खुलासा

    फिल्मकार ने की थी साथ सोने की बात- डोनल

    बिष्ट ने आगे बताया, "मेरी एक्टिंग का जुनून मुझे ऑडिशन से दूर नहीं रख पाया। बाद में मैं एक फिल्ममेकर के संपर्क में आई, जो शायद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने मुझे रोल देने के एवज में साथ सोने की मांग की। इसके बाद मैंने बिना देरी किए तुरंत पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज करवाई।"

    अभिनेत्री ने कहा, "संघर्ष और ज्यादा होगा, लेकिन मुझे पता था कि एक दिन सही दिशा में इंडस्ट्री में मुझे जगह जरूर मिलेगी।"

    शुरूआती करियर

    जर्नलिस्ट रह चुकी हैं डोनल

    गौरतलब है कि अभिनेत्री बनने से पहले डोनल बिष्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वह एंकर के तौर पर एक न्यूज चैनल के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने दूरदर्शन के शो 'चित्रहार' के लिए भी एंकरिंग की है।

    हालांकि, उनकी रुचि हमेशा से ही एक्टिंग में रही है। अपने इसी जुनून के चलते वह दिल्ली में अपना काम पूरा कर मुंबई ऑडिशन देने के लिए जाती थीं और करीब पांच-छह ऑडिशन्स देती थीं।

    जानकारी

    इन शोज में दिख चुकी हैं डोनल बिष्ट

    डोनल बिष्ट ने 2015 में लाइफ ओके के शो 'कलश- एक विश्वास' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह सोनी टीवी के शो 'एक दीवाना था', 'लाल इश्क', 'रूप- मर्द का नया स्वरूप' और 'दिल तो हैप्पी है जी' में भी नजर आईं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं डोनल

    Instagram post

    A post shared by donalbisht on December 22, 2020 at 8:14 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बॉलीवुड समाचार

    पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी मनोरंजन
    सलमान खान की 'अंतिम' से अविका गौर हुईं बाहर, इस टीवी अदाकारा को मिला मौका मनोरंजन
    अनुष्का-कोहली को मिली इंस्टाग्राम पर दुनिया के टॉप 25 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह विराट कोहली
    क्राइम ब्रांच में पहुंचा ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद मनोरंजन

    टीवी शो

    कोरोना पॉजिटिव मिला अर्जुन बिजलानी का पांच साल का बेटा, बोले- जिसका डर था वही हुआ बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी है इन टीवी सीरियल्स की कहानी बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 14' में सिद्धार्थ शुक्ला ने बढ़ाई फीस, दो हफ्तों में लेंगे 12 करोड़ रुपये सलमान खान
    जानिए 'बिग बॉस 14' की जैस्मिन भसीन के बारे में दिलचस्प बातें मनोरंजन

    मनोरंजन

    सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने दी जानकारी इंस्टाग्राम
    'आश्रम' ने बढ़ाई बॉबी देओल और प्रकाश झा की मुश्किलें, जोधपुर कोर्ट ने भेजा नोटिस बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: NCB ने फिर अर्जुन रामपाल को जारी किया समन, 16 दिसंबर को होगी पूछताछ बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री चित्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025