NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला
    अगली खबर
    अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला

    अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला

    लेखन भावना साहनी
    Nov 24, 2020
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पिछले काफी समय से खुद को मिल रही जान से मारने की धमकियों से बेहद परेशान चल रही हैं।

    कुछ समय पहले ही मालवी पर योगेश नाम के एक शख्स ने जानलेवा हमला भी किया था। जिसमें अभिनेत्री घायल हो गई थी। हालांकि, आरोपी के गिरफ्तार होने के बावजूद मालवी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    अब मालवी ने बताया कि हाल ही में एक शख्स बाइक पर आया उन्हें धमकी देकर गया है।

    धमकी

    बाइक पर आए अंजान शख्स ने दी धमकी

    मालवी ने TOI को बताया, "18 नवंबर को मैं अपने माता-पिता के साथ बिल्डिंग के कम्पाउंड में ही टहल रही थी। तभी वहां बाइक पर मास्क पहने एक शख्स मेरे पास आया और मेरे पिता पर चिल्लाते हुए बोला कि योगेश को जल्द ही बेल मिलेगी, फिर हम दिखाएंगे कि आपके साथ क्या हो सकता है।"

    अभिनेत्री ने आगे कहा, "इसके बाद से ही मैं सो नहीं पाई हूं। मैं जल्द ही अपना घर बदलने की सोच रही हूं।"

    हेल्थ

    मैं अब ठीक नहीं हूं- मालवी

    मालवी ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "मैं अब भी ठीक नहीं हूं। मैं बाहर सिर्फ तभी निकलती हूं जब मुझे रेगुलर चेकअप के लिए जाना पड़ता है। डॉक्टर ने मुझे शाम को वॉक करने के लिए कहा है ताकि मेरी लोअर बॉडी की कुछ एक्सरसाइज हो सके। जो हमले के बाद से स्थिर हो गई है।"

    उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करती ही पुलिस इस शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।"

    हमला

    शादी का प्रस्ताव ठुकराने के कारण हुआ हमला

    पिछले ही महीने मालवी पर उनके फेसबुक फ्रेंड और खुद को निर्माता बताने वाले योगेश महिपाल सिंह नाम के शख्स ने चाकू से हमला किया था।

    युवक काफी समय से अभिनेत्री पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन मालवी ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।

    इसके बाद जब एक शाम अभिनेत्री अपने घर से निकली तो शख्स ने उन पर चाकू से तीन वार किए और वहां भाग गया। इसके बाद मालवी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    परिचय

    जानिए कौन हैं मालवी मल्होत्रा

    हिमाचल प्रदेश की रहने वाली मालवी छोटे पर्दे के अलावा कई फिल्मों का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

    टीवी सीरियल 'उड़ान' से लोकप्रियता हासिल करने वाली मालवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें तेलुगु फिल्म 'कुमारी 21 एफ' और तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' में देखा जा चुका है।

    जबकि बॉलीवुड में उन्हें 'होटल मिलान' में देखा गया था। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो 'तू मिला' में भी नजर आ चुकी हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मालवी

    Instagram post

    A post shared by malvimalhotra on November 24, 2020 at 2:44 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    टीवी शो

    श्वेता तिवारी भी मिली कोरोना वायरस पॉजिटिव, अभिनेत्री ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    सौम्या टंडन की जगह 'भाभीजी घर पर हैं' में दिख सकती हैं नेहा पेंडसे मनोरंजन
    'बालिका वधु' के डायरेक्टर को बेचनी पड़ रही हैं सब्जियां, आर्थिक तंगी ने किया मजबूर मनोरंजन
    'हप्पू की उलटन पलटन' फेम संजय चौधरी पर दिन-दहाड़े हमला, कार रोककर की गई लूटपाट मुंबई

    मनोरंजन

    एक बार फिर दमदार अंदाज में दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर, एक्शन फिल्म का हुआ ऐलान बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स के साथ अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं सैफ अली खान, खुद किया कंफर्म नेटफ्लिक्स
    अक्षय की 'लक्ष्मी' विदेशों में भी नहीं चला पाई जादू, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार अक्षय कुमार
    पंकज त्रिपाठी ने लिया फैसला, अगले साल किसी प्रोजेक्ट में नहीं निभाएंगे गैंगस्टर का किरदार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025