NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पुलिस ने अभिनेता विजय राज को किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप
    अगली खबर
    पुलिस ने अभिनेता विजय राज को किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

    पुलिस ने अभिनेता विजय राज को किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

    लेखन भावना साहनी
    Nov 03, 2020
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विजय राज को हाल ही में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें महाराष्ट्र के गोंडिया इलाके में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

    कहा जा रहा है कि उन पर उनकी क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। अब अभिनेता पर लगे आरोप और उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि गोंडिया के अडिशनल SP अतुल कुलकर्णी द्वारा भी कर दी गई है।

    परिचय

    जानिए कौन हैं विजय राज

    बॉलीवुड में विजय राज को उनके कॉमेडी अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद वह कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बने।

    उन्हें खासतौर पर 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'रन' में 'कौवा बिरयानी' वाले सीन से खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

    पिछली बार विजय को वेब सीरीज 'परिवार' में देखा गया था।

    धारा

    विजय राज पर लगी धारा 354

    विजय राज पर IPC की धारा 354 (किसी महिला की लज्जा भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के सिलसिले में पूरी टीम के साथ बालाघाट में थे। जहां वह फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग कर रहे थे।

    अब इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही विजय ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

    जानकारी

    सोमवार को महिला ने दर्ज करवाई थी शिकायत

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, महिला ने सोमवार की देर रात को विजय राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मंगलवार की सुबह ही अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी

    पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं विजय राज

    बता दें कि यह मौका नहीं है जब विजय राज इस तरह की मुश्किल में फंसे हैं। बल्कि, इससे पहले भी विजय राज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पिछली बार उन्हें वर्ष 2005 में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय वह ड्रग के आरोप में फंसे थे। उन्हें दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    हालांकि, कुछ ही समय के बाद अभिनेता को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    पौलेंड के एक चौक को दिया गया अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय का नाम मनोरंजन
    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल महाराष्ट्र
    पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर करण जौहर
    उद्धव ठाकरे के 'गांजे की खेती' वाले बयान पर भड़की कंगना, कही ये बातें उद्धव ठाकरे

    मनोरंजन

    'सेक्रेड गेम्स' की को-एक्ट्रेस एलनाज के साथ बनी नवाजुद्दीन की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    फेसबुक फ्रेंड को शादी से इंकार करने पर अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हमला, अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    टीवी की 'नागिन' के किया बॉलीवुड का रुख, तीन भागों में बनाई जा रही है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    NCB ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भेजा समन, घर से बरामद हुई ड्रग दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025