NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक में पहचानना मुश्किल
    'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक में पहचानना मुश्किल
    मनोरंजन

    'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक में पहचानना मुश्किल

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    July 09, 2019 | 05:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक में पहचानना मुश्किल

    टेलीविजन अभिनेता राम कपूर अपने नए अंदाज और फिट बॉडी के साथ सबके सामने आए हैं। राम के लुक में भारी भरकम बदलाव आया है। वो एकदम बदल गए हैं। दरअसल, राम ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि यह राम ही हैं जो कभी हेल्दी कैटेगरी में आते थे। यकीनन आप इन तस्वीरों को देखकर चौंकने वाले हैं।

    फ्रेंच दाढ़ी के साथ देखते ही बन रहा है राम का नया लुक

    राम अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। राम ने ऐसा ही कुछ अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट से भी किया है। हालिया में पोस्ट की गई अपनी इंस्टा्राम तस्वीरों में राम काफी फिट और दुबले दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी जॉ लाइन भी दिख रही है। वह फ्रेंच बीयर्ड में दिख रहे हैं। राम के इस लुक को देखकर समझ आ रहा है कि इसके लिए उन्होंने अच्छी खासी मेहनत की है।

    राम की तस्वीर पर उनकी पत्नी ने किया कमेंट

    राम ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'क्या हो रहा है दोस्तों, काफी दिनों से मिले नहीं हैं।' राम की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी गौतमी ने कमेंट कर लिखा, 'हॉटी'।

    राम का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Wassssup peeps!! Long time no see

    A post shared by iamramkapoor on Jul 7, 2019 at 12:08am PDT

    राम का लुक यूजर्स को आ रहा है पसंद

    राम की इन तस्वीरों को देखकर कई फैन्स भी शॉक हो गए हैं लेकिन उन्हें यह लुक पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट करते हुए फैन्स ने लिखा कि सर आप अपने इस वेट लॉस का सीक्रेट बताइए। एक यूजर ने कमेंट किया कि मिस्टर वालिया वापस आ गए हैं। एक और यूजर ने कमेंट किया कि सब ग्रे ऐसा कौन करता है लेकिन आप हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।

    हिट टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दिखाए दिए थे राम

    राम के करियर की बात करें तो 45 वर्षीय अभिनेता 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के किरदार में दिखाई दिए थे। इसमें राम के साथ साक्षी तंवर दिखाई दी थीं। इस सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था। 'कसम से' में भी राम का किरदार मिस्टर वालिया काफी फेमस हुआ था। राम टेलीविजन ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय के जलवे को बिखेर चुके हैं।

    इन फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय

    राम, 'बार बार देखो', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और 'लवयात्री' जैसी फिल्मों मेें अभिनय करते दिख चुके हैं। आखिरी बार राम अल्ट बालाजी के शो 'कर ले तू भी मोहब्बत' के सीज़न 3 में दिखाई दिए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    टीवी जगत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की यात्रा शुरू, रिलीज़ हुआ दमदार टीज़र अक्षय कुमार
    कंगना के आरोपों सहित बहन सुनैना के मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये मनोरंजन
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    तीन भाषाओं में बनेगी रामायण पर फिल्म, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट में होंगे कई बड़े सितारे मनोरंजन

    मनोरंजन

    क्या 'दोस्ताना 2' में भाई-बहन का रोल निभाएंगे कार्तिक और जाह्नवी? सारा अली खान
    सच्ची घटना पर आधारित 'बटला हाउस' का टीज़र आउट, जानें फिल्म कब होगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    जानें किस बात को लेकर अब रिपोर्टर से भिड़ बैठीं कंगना रनौत, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    गुलशन कुमार की बेटी करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, माधवन के साथ आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    'द कपिल शर्मा शो' से ब्रेक ले रहे हैं कपिल, जानें क्या है कारण बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 9' के कंटेस्टेंट की लिस्ट ऑउट, ये दस जोड़ियां आएंगी नजर! मनोरंजन
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में यह अभिनेत्री हो सकती है नई दयाबेन! मनोरंजन
    'बिग बॉस' के घर इन कंटेस्टेंट का प्यार चढ़ा परवान, बाहर आते ही टूट गया रिश्ता मनोरंजन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023